Nitish Kumar Government s Achievements Highlighted Through Karpuri Rath Campaign अतिपिछड़ों को मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया सम्मान: डॉ राजेन्द्र, Buxar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsNitish Kumar Government s Achievements Highlighted Through Karpuri Rath Campaign

अतिपिछड़ों को मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया सम्मान: डॉ राजेन्द्र

जननायक कर्पूरी रथ के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है। जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सरTue, 9 Sep 2025 08:48 PM
share Share
Follow Us on
अतिपिछड़ों को मुख्यमंत्री नीतीश ने दिया सम्मान: डॉ राजेन्द्र

पहल जननायक कर्पूरी रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंच बता रहे हैं उपलब्धि नीतीश सरकार ने अतिपिछड़ों के विकास के लिए की सकारात्मक पहल फोटो संख्या-16, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव में कर्पूरी रथ से पहुंचे डॉ. राजेन्द्र। डुमरांव/बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। जननायक कर्पूरी रथ से गांव-गांव पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया जा रहा है। जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के नेतृत्व में कर्पूरी रथ के माध्यम से अति पिछड़ा संवाद अभियान की शुरुआत हुई है। संवाद का कार्यक्रम शाहाबाद प्रमंडल के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया जी व औरंगाबाद में आयोजित होगा।

दो दिवसीय यात्रा के दौरान डुमरांव और राजपुर विधानसभा क्षेत्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में यह रथ डुमरांव और राजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुंचा और लोगों के बीच नीतीश सरकार की उपलब्धियों को रखा। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अति पिछड़ा समाज के सामाजिक, शैक्षणिक व आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक पहल की है। इसी का नतीजा है कि आज अति पिछड़ा वर्ग का उत्थान नजर आ रहा है। विकास का परिणाम है कि 2025 फिर से नीतीश कुमार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में विजय दिलाने के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।