नाला व एनएच निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार
एनएच 120 पर जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या का समाधान अब आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण से होगा। तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है और प्रशासनिक स्वीकृति के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी। विधायक ने कहा कि निर्माण के बाद सड़क टिकाऊ और मजबूत रहेगी।

----------- गंभीर समस्या एनएच 120 पर आरसीसी सड़क व नाले का अब नये ढंग से होगा निर्माण, मिली तकनीकी स्वीकृति मरम्मत में संवेदक की मनमानी से दांव पर लगी प्रतिष्ठा मरम्मत की धीमी रफ्तार की सजा भुगत रहे हैं आम लोग 01 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से हो रही मरम्मत फोटो संख्या- 02, कैप्सन- राज हाईस्कूल के समीप एनएच 120 की जर्जर सड़क पर लगा जलजमाव। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। जलजमाव के साथ गढ्ढों में समाई एनएच 120 पर अब आरसीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके साथ पानी निकासी के लिए सड़क किनारे व्यवस्थित नाले का निर्माण होगा। नाला व सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही पिछले तीन साल से त्रासदी झेल रहे नगरवासियों को जर्जर सड़क व जलजमाव की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी।
निर्माण कार्य की स्थिति
इधर नौ माह से मरम्मत में संवेदक की लापरवाही से जहां आम आदमी को निराशा हाथ लगी है। वहीं जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई हैं। डुमरांव के दुर्गा मंदिर से मलियाबाग को एनएच 120 जोड़ती है। जलजमाव के कारण सड़क समय से पहले टूटकर जर्जर हो चुकी है। थाना से स्टेशन के समीप सिलकुटवा बस्ती के बीच जलनिकासी के लिए नाला नहीं है। घरों का निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल जाता है। भारी वाहनों के परिचालन से सड़क गढ्ढों में तब्दील हो गई है। राज हाईस्कूल के समीप सड़क पर जलजमाव के बीच हर दिन कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। गढ्ढों को भरकर मोटरेबल बनाया जाता है। लेकिन महज दो दिनों में सड़क फिर अपनी पुरानी स्थिति में आ जाती है। राज हाईस्कूल से स्टेशन रोड में नाला नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। एनएच 120 की बदहाली का मुद्दा विधानसभा चुनाव के वक्त जनांदोलन का रुप ले लिया था। हालांकि उसके पहले ही मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका था।मरम्मत कार्य का विवरण
डुमरेजनी मंदिर के प्रवेश द्वार से पुराना भोजपुर के फोरलेन के बीच 5.2 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत होनी थी। मरम्मत कार्य पर कुल 1 करोड़ 30 लाख खर्च होना था। मरम्मत का कार्य शुरू भी हुआ। लेकिन, रफ्तार इतनी धीमी रही कि नौ माह में मरम्मत का कार्य पूरा नहीं हो सका। ऐसे में बरसात के दिनों में आवागमन को लेकर काफी परेशानी होने का अनुमान है।नये ढंग से सड़क का निर्माण
नये ढ़ंग से कराया जायेगा सड़क का निर्माण डुमरेजनी मंदिर से पुराना भोजपुर फोरलेन के बीच अब 5 किलोमीटर सड़क का निर्माण नये ढ़ंग से होगा। डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने बताया कि एन.एच.की बदहाली मरम्मत से दूर होने वाली नहीं है। निर्माण के बाद सड़क टिकाऊ और मजबूत रहे। इसके लिए सड़क के साथ नाला निर्माण जरुरी है। बताया कि डुमरेजनी मंदिर के प्रवेश द्वार से पुराना भोजपुर फोरलेन के बीच आरसीसी सड़क निर्माण की तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क के साथ दोनों तरफ नाले का भी निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि उनकी पहल से यह काम संभव हुआ है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही जर्जर सड़क व जलजमाव की समस्या से जूझ रहे डुमरांव को निजात मिल जाएगी। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो इस दिशा में लागातार प्रयास चल रहा है। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह)अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


