Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsNew Year Devotees Flock to Kopwan Kali Temple for Worship and Blessings
माता काली के दर्शन करने से वर्षभर सुख, शांति और समृद्धि

माता काली के दर्शन करने से वर्षभर सुख, शांति और समृद्धि

संक्षेप:

पेज चार के लिएपेज चार के लिए ---------- पूजा-अर्चना नववर्ष पर कोपवां के काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था थी फोटो संख्या- 11, कैप्सन-...

Jan 01, 2026 08:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज चार के लिए ---------- पूजा-अर्चना नववर्ष पर कोपवां के काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था थी फोटो संख्या- 11, कैप्सन- गुरुवार को नववर्ष पर कोपवां काली मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। डुमरांव, संवाद सूत्र। नववर्ष पर डुमरांव के कोपवां काली मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वर्ष के पहले दिन माता काली के दर्शन-पूजन के लिए अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर जयकारों और घंटे की ध्वनि से गुंजायमान रहा, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मान्यता है कि नववर्ष के दिन माता काली के दर्शन करने से वर्षभर सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी विश्वास के साथ डुमरांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। श्रद्धालुओं ने नारियल, फूल, अगरबत्ती और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सुबह से लेकर देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से पूजा व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं उत्पन्न हुई। भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क नजर आई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मंदिर के मुख्य द्वार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से दर्शन कर सकें। यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया गया, जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी। मंदिर परिसर के आसपास अस्थायी दुकानों की रौनक भी देखने को मिली। फूल-माला, प्रसाद, दीपक और धार्मिक सामग्री की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ रही। मंदिर समिति के अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, अरुण सिंह पहलवान, रामेश्वर सिंह, प्रमोद सिंह, सनमुन सिंह, करिया सिंह, प्रिंस सिंह, सत्यम कुमार, राहुल कुमार आदि ने बताया कि कोपवां काली मंदिर में शांति व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। नववर्ष की शुरुआत माता के दर्शन से करना शुभ माना जाता है।