डुमरांव व बरुणा स्टेशन पर लगा एनटीएस, मिलेगी ट्रेनों की सूचना
पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए ------ ट्रेनों की सूचना के लिए पूछताछ व उदघोषणा पर निर्भर रहना पड़ता था दूसरे फेज में टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशन पर एनटीएस लगाया गया डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों...

पेज तीन के लिए ------ ट्रेनों की सूचना के लिए पूछताछ व उदघोषणा पर निर्भर रहना पड़ता था दूसरे फेज में टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशन पर एनटीएस लगाया गया डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों को ट्रेनों की सूचना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डुमरांव स्टेशन पर एनटीएस लगाया गया है। हालांकि अभी तक कोच इंडिकेटर लगाने की मांग पूरी नहीं हुई है। डुमरांव स्टेशन पर ट्रेनों की सूचना के लिए पूछताछ व उदघोषणा पर निर्भर रहना पड़ता था। पहले फेज में डुमरांव और बरुणा स्टेशन पर एनटीएस (डिजिटल स्क्रीन) स्टॉल किया गया है। डुमरांव के टिकट सह विश्रामगृह में डिजिटल स्क्रीन स्टॉल किया गया है।
अब डिजिटल स्क्रीन पर यात्री ट्रेनों की सूचना पा सकेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दूसरे फेज में रविवार को ही टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशन पर एनटीएस लगाया गया है। हालांकि डुमरांव स्टेशन पर कोच इंडिकेटर लगाने की म़ाग लंबे समय से हो रही है। समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि जिस तरह यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए कोच इंडिकेटर का लगाया जाना जरूरी है। बताया कि कम आय वाले गहमर स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है। जबकि डुमरांव को उपेक्षित छोड़ दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


