पठन-पाठन शुरू करने के लिए आवश्यक पहलुओं की समीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

ब्रह्मपुर में नए डिग्री कॉलेज का संचालन हो रहा है। प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने कॉलेज का निरीक्षण किया और आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण छात्रों को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करने पर जोर दिया। छात्र-छात्राओं ने नए कॉलेज को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

पठन-पाठन शुरू करने के लिए आवश्यक पहलुओं की समीक्षा

युवा के लिए ----- निरीक्षण नए सत्र से प्रखंड में संचालित होंगे डिग्री कॉलेज छात्र-छात्राओं से उनके वर्ग में जाकर मुलाकात ब्रह्मपुर, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित निमेज प्लस टू हाई स्कूल में नए डिग्री कॉलेज का संचालन हो रहा है। इस डिग्री कॉलेज का निरीक्षण प्रभारी प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया। उन्होंने नए सत्र में पठन-पाठन शुरू करने के लिए आवश्यक पहलुओं की समीक्षा की।

कॉलेज के उद्देश्यों पर ध्यान

प्रो. वीणा कुमारी ने कहा कि नए सत्र के लिए समय रहते आवश्यक कार्य हो जाने चाहिए। ताकि, ग्रामीण पृष्ठभूमि के सभी छात्र-छात्राओं को उनके क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा प्राप्त हो सके। गांव की जो प्रतिभा किसी कारण वश सभी के सामने नहीं आ पायी है उसे सम्मान मिल सके। इसके साथ ही प्रचार्या ने स्कूली छात्र-छात्राओं से उनके वर्ग में जाकर मुलाकात की। छात्र-छात्राओं ने अपने प्रखंड में खुलने वाले डिग्री कॉलेज को लेकर काफी उत्साहित दिखी। प्रचार्या से कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

प्राचार्या की भूमिका

प्राचार्या ने प्रखंड के कई लोगों से बातचीत कर नए कॉलेज को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। बता दें कि प्रो. वीणा डीके कॉलेज, डुमरांव की प्राचार्या हैं उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में निमेज में खुलने वाले डिग्री कॉलेज का प्रभार मिला है। इस अवसर पर प्लस टू हाई स्कूल के हेडमास्टर आलोक राज पासवान, सीनेट सदस्य डॉ. विनोद सिंह, डॉ. रवि रंजन पाण्डेय, ब्रजेश सिंह, बबन यादव, रोहित ओझा, कमला यादव, सुनील यादव, रूपेश कुमार, विकास कुमार, दिनेश यादव, मनोज कुमार व हरेराम यादव थे। (ब्रह्मपुर से कुंदन ओझा)

प्रश्न और उत्तर

नए डिग्री कॉलेज का निरीक्षण किसने किया?
नए डिग्री कॉलेज का निरीक्षण प्रभारी प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।