चार मिनट में पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीम, मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई

Jan 16, 2026 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

नया भोजपुर थाना क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने निर्भया ब्रिगेड के माध्यम से व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया गया, जहां सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं का जायजा लिया गया और छात्राओं को पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई।

चार मिनट में पहुंचेगी क्विक रिस्पांस टीम, मनचलों पर होगी सख्त कार्रवाई

पहुंची टीम असामाजिक गतिविधियों व सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं का जायजा छात्राओं की सुरक्षा के लिए नया भोजपुर में निर्भया बिग्रेड ने किया निरीक्षण फोटो संख्या- 17, कैप्सन-शुक्रवार को निर्भया टीम के साथ स्कूलों का निरीक्षण करते पुलिसकर्मी। डुमरांव, संवाद सूत्र। छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू की है। निर्भया ब्रिगेड के माध्यम से क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह अभियान नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार के निर्देशन में निर्भया ब्रिगेड के प्रभारी हेड एसआई सुमन कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान डीके कॉलेज, पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय, उत्क्रमित हाई स्कूल, मध्य विद्यालय पुराना भोजपुर, चिलहरी हाई स्कूल सहित अन्य शिक्षण संस्थानों का दौरा किया गया। टीम ने स्कूल-कॉलेज के आसपास की स्थिति, छात्राओं के आवागमन के रास्ते, संभावित असामाजिक गतिविधियों और सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील बिंदुओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने सभी शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों से मुलाकात कर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अहम जानकारियां साझा कीं। विद्यालय प्रबंधन से संवाद के माध्यम से यह भी जानकारी ली गई कि छात्राओं को किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है और किन स्थानों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इस दौरान एसआई ने निर्भया ब्रिगेड से जुड़े संपर्क सूत्र छात्राओं को लिखवाए और स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, फब्तियां कसने या असामाजिक गतिविधि की स्थिति में बिना डर और संकोच तुरंत पुलिस को सूचना दें। भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाली छात्रा या व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बताया कि निर्भया ब्रिगेड टीम में दो पुलिस पदाधिकारी, दो सिपाही और दो महिला सिपाही शामिल हैं। यह टीम क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त और मॉनिटरिंग करेगी, ताकि बच्चियों और युवतियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और वे निडर होकर शिक्षा ग्रहण कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।