Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsNear Disaster Averted as School Bus Encounters Low-Hanging Electric Wires in Chanda Village
बिजली के झूल रहे तार से हादसे की बढ़ी आशंका

बिजली के झूल रहे तार से हादसे की बढ़ी आशंका

संक्षेप:

चन्दा गांव के पूर्व टोला में एक स्कूल बस बिजली के झूलते तार से टकराने से बच गई। चालक ने समय रहते बस रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने 10 दिन पहले भी ऐसी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन बिजली कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। स्थिति से परेशान लोग जिला पदाधिकारी से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं।

Nov 13, 2025 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चन्दा गांव स्थित पूर्व टोला में गुरुवार को बिजली के झूल रहे तार से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम में एक स्कूल बस गुजर रही थी, तभी वह बिजली के तार के संपर्क में आ गई। वो तो गनीमत अच्छी थी कि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को तुरंत रोक दिया, नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर 10 दिन पहले भी ऐसी घटना हुई थी। उस समय भी बच्चों से भरी स्कूल बस थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस समय ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बिजली कंपनी के जेई को दी थी। मगर, बिजली के झूल रहे तार को हटवाने की पहल नहीं हुई। ग्रामीण बब्लू उपाध्याय, हरिशरण उपाध्याय, नर्देश्वर उपाध्याय आदि ने बताया कि बिजली का तार अभी भी झूल रहा है। उससे स्कूली बच्चों के साथ आम राहगीरों के जान का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली कंपनी केवल आश्वासन दे रही है। रास्ते में झूल रहे बिजली के तार को हटवाने की पहल नहीं कर रही है। अगर, समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो मामले की शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी।