ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरनप ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

नप ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

जिले में 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अभियान चलाकर पौधरोपण पखवारा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और समाजिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण...

नप ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरWed, 14 Aug 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 1 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक अभियान चलाकर पौधरोपण पखवारा मनाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और समाजिक संगठनों के द्वारा जगह-जगह पौधरोपण कार्यक्रम चलाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया जा रहा है।

बुधवार को शहर के सिविल लाइन क्लब के परिसर में नगर परिषद की ओर से पौधरोपण किया गया। परिसर में करीब-करीब सौ पौधे लगाए गए। मौके पर मौजूद नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद इंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पौधा लगाने से हरियाली फैलेगी। लगातार काटे जा रहे पेड़ पौधे के चलते पर्यावरण पर संकट आ गया है। जीवन को बचाने के लिए पौधा लगाना अतिआवश्यक है।

वहीं नगर परिषद के ईओ रोहित कुमार ने पौधा लगाकर मौजूद लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देख भाल कर बड़ा करने का संकल्प दिलाया। कहा कि पौधा लगाकर आने वाले पीढ़ियों को एक बेहतर सौगात दें। आज देश जल संकट और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रहा है उसका मुख्य कारण पेड़ पौधा का कटना है। पर्यावरण को संतुलित रखने के सबसे सहज उपाया पौधा लगाना ही है।

मौके पर वार्ड आयुक्त रंजीत कुमार श्रीवास्तव, हैदर अली, अरविंद कुमार चौबे उर्फ पप्पु चौबे, सिटी मैनेजर असगर अली, प्रधान सहायक यशवंत सिंह, कर दरोगा नरसिंह चौबे, सफाई प्रभारी इशरत हुसैन खां, विजय चौरसिया समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें