Buxar News: किसानों को मशरूम की खेती से होने वाले फायदे बताए गए
Buxar News: बक्सर के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मशरूम उत्पादन और प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने बताया कि मशरूम की खेती घर के भीतर या झोपड़ी और कमरे में की जा सकती है, इसके लिए उपजाऊ जमीन जरूरी नहीं है। इसे भूमिहीन किसानों और बेरोजगारों के लिए रोजगार का साधन बताया गया। उत्पादन 20-25 दिन में शुरू हो सकता है।

मशरूम उत्पादन से रोजगार की संभावनाएं
Buxar News:
जानकारी फसल के समान उपजाऊ जमीन की जरुरत नहीं होती है मशरूम का उत्पादन घर के भीतर भी किया जा सकता है फोटो संख्या 16 कैप्शन - सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम उत्पादन को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेते किसान। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र में वैज्ञानिकों ने किसानों को आजीविका के प्रमुख संसधनों में खेती करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि मशरूम की खेती ग्रामीण और शहर में असानी से की जा सकती है। यह आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करने वाला विकल्प बन सकता है। जिले में इसकी अंपार संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण लेकर इसे शुरू करने की जानमारी दी गई। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. रामकेवल ने बताया कि मशरूम एक विशेष प्रकार के जैव संबर्ग से संबंध रखते हैं, जिन्हें फफुंद के नाम से जाना जाता है। इनमें अन्य पौधों के समान ही हरित पदार्थ जिसे क्लोरोफिल कहा जाता है नहीं होता है और ये मृत व सड़े जैव पदार्थों पर उगते हैं। उन्होंने बताया कि मशरूम का उत्पादन एक घर के भीतर भी किया जा सकता है, क्योंकि फसल के समान उपजाऊ जमीन की आवश्यकता नहीं होती। साथ ही आस-पास झोपड़ी, कच्चे या पक्के कमरे उगाया जा सकता है। कहा कि भूमिहीन किसानों के लिये उपर्युक्त व्यवसाय है। यह बेरोजगारों के लिये रोजगार का अच्छा साधन भी बताया गया, इसके उत्पादन में 70-100 प्रतिशत शुद्ध लाभ होता है। इसे लगाने के 20-25 दिन बाद उत्पादन होने लगता है। अन्य वैज्ञानिकों ने इस पर प्रकाश डालते हुए बताया की मशरूम के विभिन्न प्रजातियों जैसे बटन, ओएस्टर व दुधिया के विषयों में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शारदानंद तिवारी, रोहित कुमार, संतोषी देवी, मंतु साहनी, धीरज कुमार, अजीत कुमार, अभिनंदन रंजन, दिनेश पासवान, अरूण कुमार, आलोक कुमार, सोनम कुमारी के साथ वैज्ञानिक केन्द्र के आरिफ परवेज, राकेश मणि, रवि चटर्जी व सरफराज अहमद खान थे।

