सदर सीट से कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार भी मुन्ना तिवारी
संक्षेप: कांग्रेस ने बक्सर सदर सीट पर मुन्ना तिवारी को तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किया है। तिवारी ने 2015 और 2020 के चुनावों में भाजपा को हराया। बक्सर लौटने पर उनका भव्य स्वागत हुआ, जहां पार्टी के नेता और...

सत्ता संग्राम ------------ नाम की घोषणा सिंबल लेकर बक्सर पहुंचे तिवारी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं का जोश पिछले दो चुनावों से लगातार जीत रहे तिवारी हैं बक्सर के सीटिंग एमएलए फोटो संख्या 44 कैप्सन- गुरुवार को महागठबंधन के प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यालय में मुन्ना तिवारी का स्वागत करते जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सारी अटकलबाजियां धरी रह गईं और कांग्रेस ने सदर सीट से सीटिंग एमएलए मुन्ना तिवारी पर तीसरी बार दांव लगा दिया। टिकट क्लियर होने के बाद पटना से सिंबल लेकर बक्सर पहुंचे तिवारी का जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया।
श्री तिवारी कांग्रेस के टिकट पर लगातार दो बार सदर सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। वर्ष 2015 और 2020 के चुनाव में उन्होंने भाजपा को शिकस्त देकर लगातार दो जीत दर्ज की। लेकिन, इस बार उनके नाम के ऐलान में काफी विलंब हुआ। इस बीच विरोधी तरह-तरह की अफवाहें उड़ाते रहे। इधर, पार्टी नेतृत्व की तरफ से बक्सर सदर सीट के उम्मीदवार के नाम की घोषणा में हो रहा विलंब अटकलबाजियों को बल देता चला गया। लेकिन, गुरुवार को उस वक्त सारी अटकलबाजियों पर उस वक्त विराम लग गया जब पार्टी की तरफ से मुन्ना तिवारी के नाम की घोषणा की गई। वैसे भी तिवारी का जिले में अपना जनाधार है। वे कांग्रेस से करीब 35 सालों से जुड़े हैं। पार्टी के कद्दावर नेता हैं और कांग्रेस के पास सदर सीट पर उनके मुकाबिल कोई चेहरा भी नहीं। लोगों के बीच उनकी अलग छवि है। यही वजह है कि 2015 के मोदी लहर में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को हराने में कामयाबी हासिल की। करीब तीस सालों बाद सदर विधानसभा सीट कांग्रेस की झोली में गई। 2020 के चुनाव में भी उन्होंने जीत दर्ज की। उनका ट्रैक रिकॉर्ड देखते हुए पार्टी ने तीसरी बार भी उन्हीं पर दांव लगाने का ऐलान किया। गुरुवार को उन्हें सिंबल मिला और वे सीधे बक्सर पहुंचे। जिला कार्यालय में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने इस मौके पर कहा कि तीसरी बार भी मुन्ना तिवारी जीत का परचम लहराएंगे और सूबे में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इस मौके पर भृगुनाथ तिवारी, संजय कुमार दुबे, अनिल उपाध्याय, अभय मिश्र, रोहित उपाध्याय, अभिषेक कुमार जायसवाल, राजद के नगर अध्यक्ष शाहबाज अख्तर, सुनील पांडेय, गुलाब अंसारी, रवि श्रीवास्तव, संतोष सिंह, नीरज सिंह, राजेंद्र ओझा, वीरेंद्र राम, दिवाकर सेठ, किरण जी, बबन तुरहा, तुषार यादव, राजू यादव, जसीम अख्तर, शारिक खान, शाहिद सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




