चालीस साल से राजनीति में हूं, ईमानदारी के साथ काम किया

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर के पूर्व विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वर्तमान विधायक पर राजनीतिक जानकारी की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने महदह के पुराने पुल के मरम्मत का अभाव बताते हुए नए पुल के निर्माण की बात भी कही। तिवारी ने बक्सर की जनता के जागरूकता की तारीफ भी की।

चालीस साल से राजनीति में हूं, ईमानदारी के साथ काम किया

बोले मुन्ना तिवारी विधायक को कानून की जानकारी होगी लेकिन, राजनीति की नहीं महदह के पुराने पुल के बारे में कहा कि रिपेयर का प्रवधान नहीं है फोटो संख्या 16 कैप्शन - बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी बात रखते पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। पिछले चालीस साल से राजनीति में हूं। ईमानदारी के साथ काम किया हूं। यदि कोई मुझे गलत साबित कर दे तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। जनता की अदालत में हमेशा खड़ा रहता हूं। उक्त बातें बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बक्सर सदर के पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहीं।

राजनीतिक जानकारी की कमी

कहा कि वर्तमान विधायक को कानून को जानकारी होगी। लेकिन, राजनीति की जानकारी नहीं है। मैं चालीस साल से शाहाबाद की राजनीति कर रहा हूं। अपनी बेबाक शैली के लिए जाना जाता हूं। वर्तमान विधायक को हर विभाग के कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी लेनी होगी। सड़क कई विभाग से बनती है। उसके बारे में इन्हें जानना होगा। किस क्षेत्र की सड़क किस गुणवता की होगी। इसके लिए उन्हें समझना होगा। महदह के पुराने पुल के बारे में बताया कि रिपेयर होने का प्रवधान नहीं है, सो ग्रामीणों की मांग पर नया पुल उन्होंने बनवा दिया। इसकी जानकारी सदर विधायक पुल निगम से पता कर लें।

सड़क और विकास कार्य

सदर विधायक आनंद मिश्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजनीति का ककहरा सीखना होगा। यदि वे चाहे तो उन्हें सीखने में सक्षम हूं। कहा कि बक्सर की जनता जागरूक है। यहां के लोगों को एक बार चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाया जा सकता है। लेकिन, तुरंत जनता जागृत हो जाती है। तब उसे भटकना नामुमकिन है। जनता विकास कार्य को जानती है। (बक्सर से नवीन पाठक)

सामान्य प्रश्न

मुन्ना तिवारी ने विधायक के बारे में क्या कहा?
मुन्ना तिवारी ने कहा कि वर्तमान विधायक को कानून की जानकारी है लेकिन राजनीति की जानकारी नहीं है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।