केंद्रीय विद्यालय की जमीन का झूठा सेहरा बांध रहे सदर विधायक
सदर सीट के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने भाजपा विधायक पर आरोप लगाया है कि वे केंद्रीय विद्यालय के लिए दस साल पहले की गई भूमि आवंटन की जानकारी को अपने नाम कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि जनता पर डंडा भांजने वाला नेता कभी अच्छा नहीं हो सकता और सियासी नैतिकता की कमी का आरोप भी लगाया।

युवा के लिए ----- लगाया आरोप सदर सीट के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने भाजपा विधायक पर किया हमला कहा-जनता पर डंडा भांजने वाला जनता का बेहतर नेता कभी नहीं हो सकता फोटो संख्या- 19, कैप्सन- बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन का आवंटन दस साल पहले ही हो चुका था। भाजपा के सदर विधायक इसे लेकर अपने सिर झूठा सेहरा बांध रहे हैं। ये बातें सदर सीट के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना तिवारी ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही। तिवारी ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान वर्ष 2016 में ही केंद्रीय विद्यालय के लिए शहर से सटे ग्यारह नंबर लख पर जमीन का आवंटन हुआ।
सारी कागजी कार्यवाही पूरी हुई। दस साल बाद उसका सेहरा भाजपा के सदर विधायक अब अपने सिर बांधना चाह रहे हैं। वे काफी पढ़े-लिखे भी हैं। सब कुछ जानने के बाद भी यदि वे ऐसा कह रहे हैं, तो इससे जाहिर होता है कि सियासी नैतिकता का उनमें घोर अभाव है। सदर सीट के भाजपा विधायक पर तीखा निशाना साधते इसी सीट के पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि वैसे भी जनता पर डंडा भांजने वाला आईपीएस जनता का बेहतर नेता तो नहीं ही हो सकता। सियासत में यह प्रयोग अब तक असफल ही रहा है। उनकी भाषा बताती है कि उनमें जनप्रतिनिधि के गुण नहीं हैं। जनता का प्रतिनिधि गिड़गिड़ाता नहीं, लड़ता है। जनता के हक के लिए। यही तो लोकतंत्र की खूबसूरती है। एक सवाल पर तिवारी ने कहा कि कुछ चीजें दुर्घटनावश भी हासिल हो जाती हैं। इससे आपकी पात्रता नहीं सिद्ध हो जाती।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


