महादलित बस्ती में पेयजल सुविधा होगी बहाल

महादलित बस्ती में पेयजल सुविधा होगी बहाल

संक्षेप:

डुमरांव के महादलित बस्ती में विधायक राहुल कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। लोगों ने पेयजल की कमी की शिकायत की। विधायक ने नगर परिषद को जल आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया। 1000 लीटर की टंकी लगी हुई थी लेकिन पानी नहीं मिल रहा था। अब पाइप और मोटर लगाकर पानी की सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Dec 11, 2025 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज पांच के लिए --------- कवायद डुमरांव के महादलित बस्ती का विधायक ने किया निरीक्षण लोगों की शिकायतें सुन सुविधा बहाल करने का दिया आदेश डुमरांव, निज संवाददाता। नगर के सफाखाना रोड स्थित महादलित बस्ती के लोगों को अब मुलभुत सुविधाएं मिलेने लगेगी। इसे लेकर कवायद शुरू हो चुकी है। स्थानीय विधायक राहुल कुमार सिंह ने इस बस्ती का पिछले दिनों निरीक्षण किया था, जिसमें मुख्य रूप से पेयजल का मसला कायम था। लोगों की सुविधा के लिए वहां 01 हजार लीटर की टंकी लगी हुई थी, लेकिन उन्हें पेयजल सुविधा नहीं मिल रही थी। विधायक ने नगर परिषद के ईओ राहुल सिंह को महादलित बस्ती में पेयजल सुविधा शीघ्र बहाल करने का निर्देश दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने उस ढांचे को भी देखा, जो वर्षों पूर्व पेयजल बहाल करने के लिए तैयार किया गया था। लेकिन, वर्तमान में वह काम के लायक नहीं रह गया था। संरचना से मोटर व पाइप गायब था, जिससे बस्ती के लोग पयेजल के लिए भटक फिर रहे थे। विधायक का आदेश मिलते ही दलित बस्ती में पेयजल सुविधा बहाल करने के लिए नगर परिषद के कर्मी वहां पहुंच तैयारी शुरू कर दिए। लोगों ने बताया कि नप के लोग आए थे। वे पानी टंकी को नीचे उतार कर खराब पाइप को अलग कर दिया है। लोगों ने बताया कि मोटर नया लगेगा और पानी का पाइप टंकी तक पहुंचा कर आपूर्ति फिर से शुरू किया जाएगा। काम शुरू होते ही बस्ती के लोगों में खुशी है। उनका कहना था कि गंदा पानी पीने से अब निजात मिलेगी।