Buxar News: दुर्घटना में चोटिल हुई मां, उचक्कों ने उड़ाई बाइक
Buxar News: डुमरांव के मुगांव गांव में एक ऑटो ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मां घायल हो गई। युवक मां को मंदिर से दर्शन के बाद घर वापस ला रहा था। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। युवक ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

Buxar News: पेज तीन के लिए -------- जांच-पड़ताल दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई थी मंदिर से दर्शन कर मां के साथ घर लौट रहा था युवक डुमरांव, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के मुगांव गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर बैठी युवक की मां गिरकर जख्मी हो गई। मां डुमरेजनी का दर्शन कने के बाद युवक बाइक से मां को लेकर अपने घर राजपुर थाना क्षेत्र के कुसुरुपा गांव लौट रहा था। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
भीड़ को देख ऑटो चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया। आनन-फानन में जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसका प्राथमिक उपचार डॉक्टरों ने किया। इधर जख्मी महिला विद्यावती देवी के पुत्र मुरली यादव मां को जख्मी देख घबरा गया था। उधर उचक्कों ने मौका देख पीड़ित की बाइक उड़ा ली। इस मामले में युवक ने शनिवार को कोरानसराय थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि चोरी की घटना जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)


