Buxar News: मामूली विवाद में मारपीट, मां-बेटा जख्मी, तीन पर केस
Buxar News: बक्सर के रामबाग मुहल्ला में आपसी विवाद के चलते मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। देवर और उसके परिवार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और सोने का चैन लूट लिया। पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जख्मी मां-बेटा का इलाज सदर अस्पताल में किया गया।

Buxar News: पेज तीन के लिए ------------ बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के रामबाग मुहल्ला में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में मां-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दिए आवेदन में स्व. संतोष राय की पत्नी मंजूला राय ने कहा है कि वह अपने ससुर के स्व. राम छबीला राय के मकान में अपने बेटा-बेटी के साथ रहती है। बीती रात देवर आशुतोष राय, उनकी पत्नी प्रमिला देवी व उनका बेटा दिवाकर राय आ धमके। फिर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इसके बाद मारपीट करने लगे।
जिसमें मंजूला राय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। मां के साथ मारपीट होता देख बेटा अमरनाथ राय बचाने आया। जहां उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जाते समय देवर आशुतोष राय गले से तीन लाख की कीमत का सोने का चैन अपने साथ लेते गए। जख्मी मां-बेटे का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पीड़ित के आवेदन के आलोक में पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। (बक्सर से नवीन पाठक)
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


