हरपुर में रात के अंधेरे में बाबा साहब की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर के हरपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने दोषियों को पकड़ने की मांग की।

हरपुर में रात के अंधेरे में बाबा साहब की प्रतिमा की गई क्षतिग्रस्त

पेज तीन के लिए -------- आक्रोश घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की असामाजिक तत्वों ने उंगली व चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजपुर थाना के हरपुर गांव में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेदकर की नवनिर्मित प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने बीते बुधवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त हो गया। मिली ​जानकारी के अनुसार बीते 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती पर हरपुर गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई थी। बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा की उंगली एवं चश्मे को क्षतिग्रस्त कर दिया।

गुरुवार की सुबह जब लोगों की नजर गई तो बात कुछ ही देर में बहुत दूर तक पहुंच गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सैकड़ों लोग जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही इस घटना में शामिल लोगों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की। राजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।