
नगर परिषद द्वारा कराए गए कार्य की होगी जांच
डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने 2025-26 में नगर परिषद क्षेत्र में कराए गए 01 अरब के विभागीय कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई कार्य टेंडर के बजाय विभागीय स्तर पर कराए गए हैं, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हुआ है। विधायक ने जांच की मांग की है।
बोले विधायक शहर के साथ विस्तारित क्षेत्र में कराए करीब 01 अरब के कार्य जो कार्य टेंडर से होना चाहिए था, उसे विभागीय कराया गया है डुमरांव, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में लगभग 01 अरब से अधिक के विभागीय कार्य कराए गए हैं। लेकिन, कराए गए कार्यों में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया। नतीजा यह रहा कि एक तरफ सड़क बन रही थी तो दूसरी वह टूट भी रही थी। मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने जल्द जांच कराने की बात कहीं है। कहा कि जो कार्य टेंडर निकलवाकर कराया जा सकता था, उसे कई पार्ट में विभक्त कर विभागीय स्तर पर कराया गया।
यह सरासर नियम के खिलाफ व सरकारी राशि हड़पने के लिए किया गया। इतना ही नहीं कुछ क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां आबादी नहीं है। यहां तक कि लोगों का आना-जाना तक नहीं है। बावजूद उस रोड को विभागीय कार्य दिखाकर बना दिया गया। इस संबंध में कई लोगों ने उनसे कहा कि जमीन का रेट बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया है, जिससे भू-माफियाओं को फायदा पहुंच सके। विधायक द्वारा इस तरह की बात खुले तौर पर कही जाने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों व कार्य कराने वाले संवेदकों में हड़कंप मचा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




