
पेड़ से टकराई कार, बाल बाल बचा सो रहा परिवार
मंगलवार रात को डुमरांव-कोरानसराय मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में चार लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क के पास लाइट लगाने की मांग की है।
पेज तीन के लिए -------- हादसा डुमरांव-कोरानसराय मार्ग पर मंगलवार की रात में दुर्घटना तेज रफ्तार जा रही दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग थे सवार डुमरांव, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कोपवां गांव के समीप मंगलवार की मध्य रात्रि एक अनियंत्रित का पेड़ से टकराई गई, जिससे उसमें सो रहा परिवार बाल-बाल बच गया। कार में कुल 04 लोग सवार थे और सभी डुमरांव से कोरानसराय की तरफ जा रहे थे, तभी चालक का संतुलन बिगड़ने से कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। वो तो गनीमत अच्छी थी कि कोई हताहत नहीं हुआ, सिर्फ आंशिक चोटें आई। अन्यथा, दुर्घटनाग्रस्त कार की हालत देख किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक के झपकी आने से वह मार्ग भटक गया तथा दूसरे लेन में सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गया। टकराव के बाद कार का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार चालक सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए। बता दें कि दुर्घटनाग्रस्त स्थान के पास ठीक दो माह पहले भी बारातियों से भरी एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी थी। उसमें भी बड़ी हादसा होते-होते बच गया। वाहन दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास रोड लाइट या स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग प्रशासन से की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


