ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बक्सरनाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई एफआईआर

छापेमारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक ने दिया घटना को अंजाम पीड़ित किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई नामजद एफआईआर कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नबालिग के...

नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई एफआईआर
हिन्दुस्तान टीम,बक्सरSat, 27 May 2023 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

छापेमारी

थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवक ने दिया घटना को अंजाम

पीड़ित किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई नामजद एफआईआर

कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित किशोरी के साथ एक बार नहीं, बल्कि दो-दो बार दुष्कर्म किया गया। पहली घटना ढाई माह पूर्व यानी 6 मार्च को, जबकि दूसरी घटना बिते 15 मई को घटी। सूचना मिलने के बाद मध्य प्रदेश से गांव लौटी किशोरी की मां ने शनिवार को स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक मनचले युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

थाने में दिए आवेदन के अनुसार 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी जब स्कूल जाती थी तो गांव का 22 वर्षीय एक युवक उसे छेड़ता था। आरोप है कि ढाई माह पूर्व यानी, 6 मार्च को मनचला युवक किशोरी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की घमकी भी दी। इस बीच दुष्कर्म करने के बाद आरोपित पंजाब भाग गया। ढाई महीने बाद मामला जब शांत हुआ तो वह पंजाब से लौटकर पुन: गांव वापस आया और मौका पाकर 15 मई को उसने किशोरी को दोबारा अपनी हवश का शिकार बना डाल। घटना से डरी-सहमी किशोरी ने मामले की जानकारी फौरन मध्य प्रदेश में रह रही अपनी मां को दी। बेटी के साथ दो बार हुए हुए दुष्कर्म से आहत मां वापस गांव लौटी और कृष्णाब्रह्म थाना पहुंच आरोपित विशाल भारती उर्फ बिटटू के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवायी। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया गया है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें