मिनी मैराथन के जरिए यातायात नियमों के लिए किया जागरुक

Jan 30, 2026 10:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

बक्सर में शुक्रवार को रोड सेफ्टी के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीएम साहिला ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कृत किया। लक्ष्मी कुमारी ने पहला, खुशबू कुमारी ने दूसरा और सचिन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएम ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की।

मिनी मैराथन के जरिए यातायात नियमों के लिए किया जागरुक

पेज-04 का फ्लायर फोटो-26, कैप्सन :-युवाओं को पुरस्कृत करती डीएम साहिला बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खेल विभाग व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को रोड सेफ्टी को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि डीएम साहिला व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहे। सड़क सुरक्षा के प्रति आमलोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। जिसकी शुरुआत किला मैदान से होकर विश्वामित्र मार्ग, चरित्रवन मोड़, आईटीआई हनुमान मंदिर होते हुए डीआरसीसी परिसर पर समाप्त हुआ। दरअसल, सड़क सुरक्षा माह, 2026 का आयोजन ‘सड़क सुरक्षा अभियान-सीख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन’ थीम पर मिनी मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इस प्रतियोगिता में अधिकारियों स्वयं दौड़ में भाग लेकर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश दिया। मैराथन दौड़ में काफी संख्या में युवा, खिलाड़ी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में लक्ष्मी कुमारी ने पहला, खुशबू कुमारी दूसरा और सचिन यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिन्हें डीएम साहिला ने सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन जरुरी है। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना सहित निर्धारित गति में वाहन चलाते हुए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। बताया कि इसके जरिए रोड सेफ्टी के तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। ताकि रोड सेफ्टी के मामले में बक्सर आदर्श जिला बन सके। उक्त मैराथन प्रतियोगिता में एडीएम अरुण कुमार, सदर एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ गौरव पाण्डेय, डीटीओ सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।