पारा 42 डिग्री पार, उमस भरी गर्मी से बेचैन दिखे लोग

पेज चार के लिए प्रचंड गर्मी पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ी, पसीना से तरबतर तेज धूप और गर्मी के चलते घरों में दुबके रहे लोग फोटो संख्या-04 कैप्शन-रविवार को तेज धूप से बचाव के लिए स्टेशन रोड़ पर दुपट्टा...

offline
पारा 42 डिग्री पार, उमस भरी गर्मी से बेचैन दिखे लोग
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , बक्सर
Sun, 15 May 2022 10:40 PM

पेज चार के लिए

प्रचंड गर्मी

पुरवा हवा चलने से उमस बढ़ी, पसीना से तरबतर

तेज धूप और गर्मी के चलते घरों में दुबके रहे लोग

फोटो संख्या-04 कैप्शन-रविवार को तेज धूप से बचाव के लिए स्टेशन रोड़ पर दुपट्टा से चेहरा बांध जाती युवतियां।

बक्सर। हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रचंड गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। रविवार को सुबह से ही उमस थी। पुरवा हवा चलने से चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान दिखे। ऐसा लग रहा था मानों आकाश आग उगल रहा हो। शरीर से लगातार पसीना निकल रहा था। लोग पसीना से तरबतर दिखे। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीते शनिवार को जिले का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस था। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते जनजीवन तबाह हो गया है।

पुरवा हवा चलने से पड़ी चिपचिपाहट वाली गर्मी

लू नहीं चलने से लोगों को भले ही राहत है पर पुरवा हवा चलने के कारण चिपचिपाहट वाली गर्मी पड़ रही है। लगभग एक सप्ताह से पुरवा हवा चल रही है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लोगों के शरीर से लगातार पसीना निकल रहा है। लोग पसीना से तरबतर दिखे। पंखा और कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के आगे लोग लाचार हो गये हैं। शहर की सड़कों पर चहल-पहल कम दिखी। प्रचंड गर्मी व धूप का असर शहर के बाजारों में भी रहा। बाजार में दुकानें तो खुली थी पर ग्राहकों की संख्या काफी कम रही।

गर्मी में सता रही पावर कट की समस्या

गर्मी बढ़ने के साथ ही पावर कट की समस्या से लोग तंग आ गये हैं। बिजली की आवाजाही से लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो जा रहा है। पुरवा हवा चलने के कारण शरीर से लगातार पसीना निकल रहा था। ऐसे बिजली कटते ही लोग घरों से बाहर निकल हाथ पंखा झलने लगते थे। चरित्रवन स्थित पावर सब स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं के बिजली से संबंधित शिकायतों को दुरुस्त करने के लिए पावर काटना पड़ रहा है। फाल्ट दुरुस्त कर जल्द से जल्द बिजली की सप्लाई बहाल करा दी जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Buxar News Buxar Latest News Bihar News Bihar Latest News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें