विक्षिप्त युवक ने दबा दिया था मां का गला, सात दिनों बाद मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

चक्की प्रखंड के चंदा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक गोविंदा महतो ने अपनी मां उषा देवी का गला दबा दिया। घटना के सात दिन बाद उषा की पटना में मौत हो गई। गोविंदा की मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण यह घटना हुई। गांववाले और परिवार वाले उसे पकड़ने में जुट गए।

विक्षिप्त युवक ने दबा दिया था मां का गला, सात दिनों बाद मौत

पेज तीन के लिए ------- फोटो संख्या- 11, कैप्सन- गुरुवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपित को पकड़ कर ले जाते लोग। चक्की, एक संवाददाता। चक्की प्रखंड के चंदा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने सात दिनों पहले अपनी मां का गला दबा दिया था। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा गांव निवासी शिवशंकर महतो की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया गया कि शिवशंकर महतो का पुत्र गोविंदा महतो (26) उड़ीसा में रहकर बी टेक की पढ़ाई कर रहा था।

इसी बीच उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बीते 12 फरवरी की सुबह कथित तौर पर पागलपन की हालत में उसने अपनी मां उषा देवी (62) का ही गला दबा दिया। मरणासन्न हो चुकी उषा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो मां का गला दबाने की घटना के बाद से उसकी मानसिक स्थिति और अधिक बिगड़ गई थी। वह इधर-उधर भटकता फिर रहा था। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे ढूंढकर काबू में किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।