
नलकूप चालू कराने को हस्तांतरित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश
बक्सर में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीडीसी आकाश चौधरी की अध्यक्षता में पंचायतों के मुखिया और सचिवों के साथ एक बैठक हुई। बैठक में राजकीय नलकूपों के रखरखाव और उपयोगिता प्रमाण पत्र पर चर्चा की गई। डीडीसी ने...
बक्सर, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीडीसी आकाश चौधरी की अध्यक्षता में पंचायतों के मुखिया व सचिव के साथ राजकीय नलकूपों के रखरखाव, मरम्मत एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को लेकर बैठक की गई। जिसमें जिला पंचायती राज पदाधिकारी, लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, संबंधित प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, सभी कनीय अभियंता एवं मुखिया उपस्थित रहे। बैठक में उपयोगिता प्रमाण पत्र लघु सिंचाई प्रमंडल को उपलब्ध नही कराने से संबंधित मुखिया व पंचायत सचिव को शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि, अगले किस्त की राशि ग्राम पंचायत को शीघ्र हस्तांतरित किया जा सकें।

डीडीसी ने मुखिया और पंचायत सचिव को हस्तांतरित किए गए राशि के विरूद्ध उपयोगिता प्रमाण पत्र लघु सिंचाई प्रमंडल को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। ताकि,योजना को चालू कर किसानों के लिए सिंचाई सुविधा बहाल किया जा सकें। वहीं, संबंधित प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी को उक्त संबंध में सप्ताहिक अनुश्रवण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेश दिया गया। वहीं, पंचायत सचिव को पूर्व के पंचायत सचिव द्वारा प्रभार नही देने से उपयोगिता प्रमाण पत्र लंबित रहने पर संबंधित प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को प्रभार आदान-प्रदान करने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सनद रहे कि, लघु सिंचाई प्रमंडल अन्तर्गत 220 नलकूपों को चालू कराने के लिए पंचायत के मुखिया को प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की गई है। जिसमें 163 नलकूपों का उपयोगिता प्रमाण पत्र मिला है। जबकि, शेष 57 नलकूपों का उपयोगिता प्रमाण पत्र अप्राप्त है। वहीं, 135नलकूपों के लिए द्वितीय किस्त की राशि पंचायत के मुखिया को हस्तांतरित की गई है। जिसमें 69 नलकूपों का उपयोगिता प्रमाण पत्र मिला है। जबकि, शेष 66 नलकूपों उपयोगिता प्रमाण पत्र अप्राप्त है। वहीं, 42 नलकूपों के लिए तृतीय किस्त की राशि मुखिया को हस्तांतरित की गई हैं। जिसमें 10 नलकूपों पर उपयोगिता प्रमाण पत्र मिला है। जबकि, शेष 32 नलकूपों का उपयोगिता प्रमाण पत्र अप्राप्त है। इसे लेकर डीडीसी ने शीघ्र उपयोगिता प्रमाण पत्र उपस्थापित करने का निर्देश दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


