
सरस्वती शिशु मंदिर में मिलता है संस्कार युक्त शिक्षा
युवा के लिएयुवा के लिए -------- बैठक विद्यालय के गुणात्मक के साथ संख्यात्मक विकास को लेकर हुई चर्चा रटाकर केवल बेहतर नंबर नहीं दिलाया जाता है बल्कि समझाया जाता है फोटो संख्या- 20, कैप्सन- रविवार को...
युवा के लिए -------- बैठक विद्यालय के गुणात्मक के साथ संख्यात्मक विकास को लेकर हुई चर्चा रटाकर केवल बेहतर नंबर नहीं दिलाया जाता है बल्कि समझाया जाता है फोटो संख्या- 20, कैप्सन- रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में भाग लेते हनुमान अग्रवाल व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के नया बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में शिक्षकों एवं स्थानीय प्रबंधन कारिणी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष अनंत सिंह व संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारती शिक्षा समिति बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।
प्रदेश सचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा दी जाती है। जिसे बालक अपने जीवन में उसका उपयोग कर आगे बढ़ते हैं। बच्चों को पाठ रटाकर केवल बेहतर नंबर नहीं दिलाया जाता है। बल्कि, पाठ को समझाया जाता है। उसके महत्व को बताया जाता है। यह पाठ आपके जीवन में किस तरह से उपयोगी है, इसकी व्याख्या की जाती है। ताकि, बच्चे जीवन में कुछ सीख सके। अपने जीवन को सार्थक बना सके। बैठक में विद्यालय के गुणात्मक एवं संख्यात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं संगठनात्मक योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने, नामांकन तथा अनुशासनात्मक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर पर जगदीश पांडेय, डॉ हनुमान प्रसाद अग्रवाल, श्वेत प्रकाश, लालबाबू प्रसाद यादव समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




