बिना जूता-मोजा के आधे घंटे पहले तक परीक्षार्थियों को मिलेगी प्रवेश की अनुमति
17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक परीक्षा होगी जिसमें 25,489 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी, पहले 09:30 से 12:45 और दूसरे 14:00 से 17:15 बजे तक। प्रवेश समय सुबह 09 बजे और दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पेज-युवा के लिए मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 09 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी 25 हजार 489 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे परीक्षा केंद्रो के आसपास बंद रहेगी फोटो स्टेट की दुकानें फोटो कैप्सन: -25, कैप्सन :- मैट्रिक परीक्षा को लेकर शनिवार को बिफ्रिंग करती डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य बक्सर/डुमरांव, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आगामी 17 से 25 फरवरी तक मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा होगी। मैट्रिक परीक्षा को स्वच्छ, शान्तिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था की तैयारियों को लेकर डीआरसीसी परिसर में ब्रीफिंग की गई।
अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। दरअसल, निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02 से शाम 05.15 बजे तक संचालित होगी। परीक्षार्थी को जहां प्रथम पाली में सुबह 09 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। इसके बाद परीक्षार्थी को किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बता दें कि इस वर्ष कुल 25 हजार 489 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहन कर आने पर पाबंदी लगाई गई है। परीक्षार्थियों को सिर्फ चप्पल में प्रवेश दी जाएगी। वहीं परीक्षार्थियों की तलाशी दो स्तर पर होगी। महिला परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर महिला केंद्राधीक्षक व महिला वीक्षक होंगी। मैट्रिक परीक्षा के संचालन को लेकर 61 स्टैटिक दंडाधिकारी, 17 प्रश्न-पत्र वितरण गश्ती दल, 06 जोनल दंडाधिकारी व 04 सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, इलेक्ट्रॉनिक वॉच, स्मार्ट वॉच, मैगनेटिक वॉच, व्हाईटनर व इरेजर जैसे उपकरण के लाने पर पूरी तरह मनाही है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। मैट्रिक परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों जैसे होटल व लॉज आदि पर भी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जबकि परीक्षा के दौरान अधिकारी भी लगातार निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के अवसर पर शहर के यातायात को सुगम बनाने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस बल की जगह-जगह प्रतिनियुक्ति रहेगी। इसके अलावा किसी तरह के आपात स्थिति से निपटने के लिए निर्धारित जगहों पर एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की मौजूदगी भी रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्रो के आसपास के फोटो स्टेट दुकानों को बंद रखने की हिदायत दी गई है। वहीं सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर रखी जाएगी। मौके पर एसपी शुभम आर्य सहित एडीएम अरुण कुमार सिंह, डुमरांव एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी पोलस्त कुमार, ओएसडी विनीत कुमार, डीईओ संदीप रंजन व अन्य उपस्थित थे। मैट्रिक परीक्षा के निर्धारित केंद्र: जिला मुख्यालय में एमपी हाईस्कूल, बीबी हाईस्कूल, नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, एमवी कॉलेज, जननायक कर्पूरी ठाकुर लॉ कॉलेज, संत मैरी उच्च विद्यालय, इंदिरा हाईस्कूल, केके मंडल महिला कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय अहिरौली, पीसी कॉलेज, एलबीटी, केदारनाथ डिग्री कॉलेज, उच्च माध्यमिक विद्यालय जासो, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृतपुरा व उत्क्रमित माध्यमिक स्कूल बैरी इटाढी रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत राज हाईस्कूल, महारानी उषा रानी गर्ल हाईस्कूल, लीजेंड पब्लिक स्कूल, सेठ जयपुरिया स्कूल, सुमित्र महिला कॉलेज, डीके कॉलेज, इंटर कॉलेज डुमरांव, प्राइमरी स्कूल महावीर चबूतरा, राइजिंग सन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, हाईस्कूल चिलहरी, संत जोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सीपीएसएस हाईस्कूल डुमरांव, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल काली नगर डुमरांव व मिडिल हाई स्कूल पुराना भोजपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


