
रामरेखा घाट से पुलिस चौकी व आसपास के इलाकों में फैली रही गंदगी
बक्सर में मौनी अमावस्या के अवसर पर रामरेखा घाट, नाथबाबा घाट और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ गंदगी फैली रही। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया, लेकिन गंदगी का अंबार लग गया। नगर परिषद के सफाई कर्मी अनुपस्थित रहे, जिससे समस्या बढ़ गई।
बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौनी अमावस्या स्नान के अवसर पर रविवार को रामरेखा घाट से लेकर पुलिस चौकी, किला मैदान व आसपास के इलाके में हर तरफ गंदगी व कचरा फैली रहीं। इतना हीं नहीं गंदगी का आलम नाथबाबा घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर भी देखने को मिला। दरअसल, मौनी अमावस्या के अवसर पर शहर के रामरेखा घाट सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद जमकर दान-पुण्य व पूजापाठ किया। वहीं जैसे-जैसे दिन ढल रहा था, वैसे-वैसे गंगा घाटों पर गंदगी का अंबार लग गया।
रामरेखा घाट पर चारों तरफ सरकार द्वारा बैन किया गया प्लास्टिक का थैला अधिकांशत: फैला पड़ा मिला। इसके अलावा दान-पुण्य किए गए सामाग्री व पूजा-पाठ की वस्तुएं बिखरी रहीं। इस दौरान नगर परिषद का एक भी सफाई कर्मी नजर नहीं आया। इसके अलावा शहर में भी हर तरफ गंदगी फैली रहीं। वहीं दूसरी तरफ नप सूत्रों का कहना है कि रविवार को सफाई कर्मियों का अवकाश रहता है। हालाकि मुख्य मार्गों से कचरा उठाव का कार्य कराया गया। वहीं रामरेखा घाट व नाथबाबा घाट पर साफ-सफाई के लिए भी कर्मियों को लगाया गया। बावजूद देर शाम तक कहीं साफ-सफाई नहीं दिखी। बता दें कि सूर्य की पहली किरण से शुरू हुआ गंगा स्नान का सिलसिला दिनभर चलता रहा। इस दौरान रामरेखा घाट परिसर श्रद्धालुओं की आस्था से सराबोर होकर खचाखच भरा रहा। आलम यह रहा कि तिनका रखने तक का जगह नहीं बचा था। नेपाल से लेकर उत्तरी बिहार के अलग-अलग जिलों सहित सीमावर्ती राज्य यूपी के जिलों से भी काफी संख्या में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालु यहां पहुंचे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




