सतुआन पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

सतुआन पर्व के अवसर पर मंगलवार को बक्सर में रामरेखा घाट पर हजारों लोगों ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद सत्तू, गुड़ और आम की चटनी का भोग लगाया। महिलाएं झोला-गठरी लेकर आईं और दूर-दूर से भक्तों ने इस पावन अवसर का आनंद लिया। सुरक्षा के लिए पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।

सतुआन पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी हजारों की भीड़

युवा पर फ्लायर --------- उल्लास गंगा स्नान के बाद लोगों ने ग्रहण किया सत्तू, गुड़ व आम की चटनी सतुआन मनाने के लिए गांव से महिलाएं झोला-गठरी लेकर आई थी फोटो संख्या 14 कैप्शन - मंगलवार को सतुआन पर ज्योति चौक के पास ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेते सदर एसडीओ अविनाश कुमार व एसडीपीओ गौरव पांडेय। फोटो संख्या 15 कैप्शन - मंगलवार को सतुआन स्नान कर रामरेखा घाट से निकालती महिलाएं। फोटो संख्या 16 कैप्शन - मंगलवार को सतुआन पर रामरेखा घाट पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़। फोटो संख्या-17 कैप्सन- मंगलवार को सतुआन पर रामरेखा घाट पर गंगा स्नान कर दान करती महिलाएं।

बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सतुआन के अवसर पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए शहर के रामरेखा घाट पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे जिले में सतुआन का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। मंगलवार की सुबह से ही रामरेखा घाट पर लोग पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ ही घाट पर हजारों की भीड़ जुट गई। सभी ने उत्तरायण गंगा में पवित्र डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना की। सत्तू, गुड़ व आम के टिकोले, जल से भरे घड़े, हाथ के पंखे वगैरह दान किए। लोगों ने सत्तू और आम की चटनी खाई। सतुआन मनाने के लिए दूर देहात से महिलाएं झोला-गठरी लेकर आई थी। इनमें बुजुर्ग से लेकर नविवाहिताएं और युवतियां भी शामिल थी। रामरेखा घाट के अलावा गोला घाट, नाथ बाबा घाट, सती घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर भी लोगों ने स्नान किया। गंगा स्नान के बाद लोगों ने मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। सतुआन पर गंगा स्नान के लिए इस जिले के अलावा पड़ोसी जिला भोजपुर, कैमूर, रोहतास और यूपी के गाजीपुर, बलिया जिले के लोग यहां आए थे। इसके चलते शहर में काफी भीड़-भाड़ रही। मॉडल थाना चौराहा से लेकर रामरेखा घाट तक का इलाका तो लोगों से पटा रहा। ट्रैफिक पुलिस ने क्राउड मैनेजमेंट के मद्देनजर पहले से शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी थी। घाट पर भी गोताखोर, मजिस्ट्रेट व पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हालांकि कहीं कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हुआ। दोपहर बाद लोग अपने घरों की तरफ लौटने लगे। शाम में स्थानीय स्टेशन पर काफी भीड़ रही। दूर-दराज से आए लोग ट्रेनों पर सवार हो अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। घरों में स्नान कर मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना फोटो संख्या- 01, कैप्सन- मंगलवार को डुमरांव के जंगलीनाथ महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलधरा स्थापित करते श्रद्धालु। डुमरांव, संवाद सूत्र। सतुआन पर्व के अवसर पर मंगलवार को शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल विभिन्न जलाशयों एवं अपने घरों में स्नान कर मंदिरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। खासकर बाबा जंगलीनाथ महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलधारा स्थापित कर भगवान शिव की आराधना की। हिंदू परंपरा के अनुसार मेष संक्रांति से खरमास की समाप्ति होती है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इसी दिन से आम के फल के सेवन की भी परंपरा प्रारंभ होती है। सतुआन पर्व को दान-पुण्य और स्नान के लिए विशेष फलदायी माना गया है। श्रद्धालुओं ने इस दिन सत्तू, गुड़, घी, जल से भरा घड़ा एवं पंखा दान कर पुण्य अर्जित किया। साथ ही अपने कुल देवताओं को सत्तू और आम के टिकोले अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी) ---------- सतुआन पर लोगों ने किया गंगा स्नान चौसा। सतुआन का पर्व मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ स्थानीय नगर पंचायत सहित प्रखण्ड के विभिन्न भागों में मनाया गया। इस पावन अवसर पर पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसके बाद लोगों ने सत्तु, गुड़, आम इत्यादि का भोग लगाया तथा प्रसाद ग्रहण किया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।