Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsMass Wedding Ceremony in Buxar 11 Couples Tied the Knot with Bhojpuri Artists
सामूहिक विवाह : 11 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

सामूहिक विवाह : 11 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

संक्षेप:

गुरुवार को बक्सर के नगर भवन में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 11 जोड़ों ने शादी की। समारोह में कई मशहूर भोजपुरी कलाकारों ने भाग लिया और उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। विधायक और गणमान्य व्यक्तियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dec 11, 2025 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज चार पर फ्लायर ------------ भव्य आयोजन नगर भवन के पार्क में अलग-अलग ग्यारह मंडप बनाये गये थे विवाह समारोह में बुलाए गए थे भोजपुरी के कई मशहूर कलाकार फोटो संख्या- 22, कैप्सन- गुरुवार को नगर भवन में आयोजित सामूहिक शादी समारोह में वर-वधू को आशीर्वाद देते बैकुंठपुर विधायक मिथिलेश तिवारी, संदेश विधायक राधाचरण सेठ व आयोजनकर्ता मिथिलेश पाण्डेय। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। शहर के नगर भवन में गुरुवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान 11 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। पहले से निर्धारित ग्यारह जोड़ियों की शादी के लिए नगर भवन के पार्क में अलग-अलग कुल ग्यारह मंडप बनाये गये थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टेशन रोड स्थित नगर भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस मौके पर कई मशहूर कलाकारों को बुलाया गया था। सबों ने उपस्थित हजारों लोगों को गीत-संगीत के माध्यम से खूब झुमाया। जिले के अगल-अलग स्थानों से आए वर-वधुओं के साथ बारातियों के लिए तरह-तरह के स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। यश फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में डुमरांव के विधायक राहुल सिंह, राजपुर के विधायक संतोष निराला, भोजपुर जिले के संदेश के विधायक राधाचरण सेठ, शाहपुर के विधायक राकेश ओझा, रोहतास के डेहरी ऑन सोन के विधायक सोनू सिंह के अलावा गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी, जिला पार्षद बंटी शाही व कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। सभी अतिथियों ने सामूहिक विवाह समारोह आयोजन के लिए आयोजक मिथलेश पांडेय की सराहना की। शादी समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के हजारों लोगों ने भोजन किया। इसके बाद नवविवाहिताओं को उपहार देकर विदा करने की रस्म अदा की गई। आयोजन को सफल बनाने में गोपाल पांडेय, अमरेश राय, बंटू चौबे, धर्मेन्द्र पांडेय, कंचन देवी, अजय भट्ट, सोनू राय, राहुल यादव, मिकी पांडेय व ओमजी यादव की प्रमुख भूमिका रही। आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे लोग शादी समारोह में आस्था सिंह, संजना राज, प्रीती प्रकाश के साथ ही लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने गीत-संगीत प्रस्तुत किया। आर्यन बाबू के गीतों पर लोग खूब झूमे। जिय हो बिहार के लाला के साथ जोड़ी मोदी आ नीतीश जी के हिट हो गईल जैसे गानों को लोगों ने खूब पसंद किया। आस्था सिंह और संजना राज के नृत्य ने भी खूब वाहवाही बटोरी।