अग्नि सुरक्षा जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

गुरुवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत डुमरांव में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रखंड कार्यालय से नया भोजपुर तक हुई। विजेताओं को एसडीओ ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आग से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्थानीय नागरिकों ने उत्साह से भाग लिया और अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।

अग्नि सुरक्षा जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन

प्रखंड कार्यालय से नया भोजपुर तक हुआ मैराथन, नागरिकों ने लिया हिस्सा मैराथन के विजेता को एसडीओ ने किया पुरस्कृत, उत्साहित दिखे लोग फोटो डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि।अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन गुरुवार को अग्निशमन विभाग की ओर से फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। आयोजन के पीछे अग्नि सुरक्षा और आपदा से बचाव के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। मैराथन में शामिल लोगों ने उत्साह के साथ अग्नि बचाव को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है। गुरुवार की सुबह मैराथन की शुरुआत प्रखंड परिसर से हुई। यह दौड़ जंगली शिव मंदिर होते हुए नया भोजपुर तक पहुंचकर संपन्न हुआ।

सड़क किनारे खड़े लोगों ने भी इस अभियान और प्रतिभागियों का ताली बाजाकर उत्साहवर्धन किया। मैराथन में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों और भोला फिजिकल एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया। मैराथन के विजेता प्रतिभागियों को एसडीओ राकेश कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । एसडीओ ने कहा कि अग्नि सुरक्षा केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य बनता है। लोग जागरूक होंगे, तो बड़े हादसे को टाला जा सकता है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से जागरुकता के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डुमरांव की अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि लापरवाही के कारण आगलगी की घटनाएं होती हैं। थोड़ी सतर्कता दिखाकर इसे रोका जा सकता है। कहा कि जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी देना और आपात स्थिति में सही कदम उठाने के लिए प्रेरित करना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।