चौसा में जनसमस्याओं से अवगत हुए विधायक, दिया आश्वासन

चौसा में जनसमस्याओं से अवगत हुए विधायक, दिया आश्वासन

संक्षेप:

शिकायतशिकायत महादेवा घाट को पवनी से हटा नप में शामिल करने की मांग नगर पंचायत व चुन्नी में सदर विधायक आनन्द मिश्रा पहुंचे फोटो संख्या- 13, कैप्सन- गुरुवार को चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ के पास लोगों...

Dec 11, 2025 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

शिकायत महादेवा घाट को पवनी से हटा नप में शामिल करने की मांग नगर पंचायत व चुन्नी में सदर विधायक आनन्द मिश्रा पहुंचे फोटो संख्या- 13, कैप्सन- गुरुवार को चौसा नगर पंचायत के बारे मोड़ के पास लोगों की समस्या सुनते सदर विधायक आनन्द मिश्र। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत व चुन्नी गांव में गुरुवार को सदर विधायक आनन्द मिश्रा पहुंचे। लोगों की समस्या और शिकायतें सुनने को उनका काफिला ठीक ग्यारह बजे नगर पंचायत में स्थित बारे मोड़ के पास पहुंचा। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ विधायक का फूलमाला और गमछा से स्वागत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दर्जनों लोगों ने उन्हें ज्ञापन के माध्यम से जलनिकासी की समस्या, प्रखण्ड, अंचल कार्यालय और मुफस्सिल थाने में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायतों के साथ ही नगर पंचायत कार्यालय द्वारा 2021 से लिए जा रहे होल्डिंग टैक्स के प्रति अपना विरोध जताया। मुन्ना पाण्डेय सहित अन्य लोगों ने बताया कि नगर पंचायत का कामकाज वर्ष 2022 में चुनाव होने के बाद जनवरी 2023 से शुरू हुआ है। ऐसे में वर्ष 2021 से ही होल्डिंग टैक्स लिया जाना उचित नहीं है। लोगों ने इस पर पहल कर नागरिकों को राहत दिलाने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने महादेवा घाट को पवनी पंचायत से हटाकर नगर पंचायत में शामिल किए जाने की भी मांग की। विधायक आनन्द मिश्रा यहां लगभग एक घंटे तक लोगों की बातें सुनने के बाद नरबतपुर में स्थित शेरशाह विजय स्थल पहुंचे। यहां गढ़ का अवलोकन करने के क्रम में स्थानीय लोगों ने टाल में जल निकासी की वर्षो से काबिज विकराल समस्या को दूर करने की आवाज उठाई। लोगों ने बताया कि टाल में जलजमाव होने से सैकड़ों हेक्टेयर जमीन में खेतीबारी बुरी तरह से प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक क्षति हो रही है। इससे निजात दिलाना जरूरी है। इसके बाद विधायक यादव मोड़ होते हुए चौसा गोला और चुन्नी गांव में पहुंच कर जन शिकायतों से अवगत हुए। इस दौरान लोगों की बातें सुनने के बाद विधायक आनन्द मिश्रा ने सभी को समस्या दूर करने के लिए आश्वस्त किया।