Buxar News: भरियार बाजार का सामूहिक शौचालय बंद, दुकानदार परेशान

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: भरियार बाजार में सामूहिक शौचालय बंद रहने से दुकानदारों और ग्राहकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर बंद रहने से लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से शौचालय को नियमित तौर पर खोलने और साफ रखने की मांग की है।

Buxar News: भरियार बाजार का सामूहिक शौचालय बंद, दुकानदार परेशान

Buxar News: पेज पांच के लिए -------- चक्की, एक संवाददाता। भरियार बाजार में बना सामूहिक शौचालय बंद रहने से दुकानदारों और बाजार में आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार शौचालय कभी-कभार शाम करीब चार बजे खोला जाता है, जबकि दिनभर बंद रहता है। बाजार के समय काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से दुकानदारों और ग्राहकों को खुले में शौच के लिए इधर-उधर जाना पड़ता है। गुमटी लगाकर दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने बताया कि सुबह से शाम तक बाजार में रहना पड़ता है। शौचालय बंद रहने के कारण काफी परेशानी होती है।

दुकानदार राजेश कुमार, सुरेश साह, पिंटू यादव, मनोज कुमार और अशोक गुप्ता ने बताया कि सामूहिक शौचालय का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन नियमित रूप से नहीं खुलने से इसका लाभ नहीं मिल रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से शौचालय की नियमित सफाई कराने और पूरे दिन खोलने की व्यवस्था करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: भरियार बाजार का सामूहिक शौचालय बंद, दुकानदार परेशान