दूसरे की जमीन पर तीसरे को खड़ा कराकर करा ली रजिस्ट्री

दूसरे की जमीन पर तीसरे को खड़ा कराकर करा ली रजिस्ट्री

संक्षेप:

-जालसाजी- पीड़ित विक्रमा यादव द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार वह दो भाई है, जिसमें दूसरे का नाम मल्लू यादव है तथा वह जन्म से ही मंदबुद्धि है। भाई की

Sep 12, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

-जालसाजी- बड़का ढकाईच गांव में हुई है जमीन फर्जीवाड़े की घटना पीड़ित ने कुल तीन लोगों पर दर्ज करवाया नामजद केस कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में जमीन फर्जीवाड़े की दिन-प्रतिदन बढ़ रही घटनाएं निश्चित तौर पर पुलिस एवं अंचल प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। जनता दरबार सहित तमाम कोशिशों के बावजूद जमीन फर्जीवाड़े की घटनाएं थम नहीं रही है। ताजा घटना सिमरी प्रखंड के बड़का ढकाईच गांव से जुड़ी है, जहां एक मंद बुद्धि के व्यक्ति के स्थान पर दूसरे को खड़ाकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा ली गई है। जमीन जालसाजी की इस घटना को लेकर पीड़ित रैयत ने स्थानीय थाना में एक महिला सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पीड़ित विक्रमा यादव द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार वह दो भाई है, जिसमें दूसरे का नाम मल्लू यादव है तथा वह जन्म से ही मंदबुद्धि है। भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने से उसकी शादी नहीं हो पायी थी। फिलहाल, वह 2024 से ही लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका सुराग नहीं मिला। वर्तमान में जमीन सर्वे का काम चल रहा है, जिसका रशीद कटवाने के लिए जब विक्रमा यादव गया तो पता चला कि वर्ष 2010 में उसके भाई मल्लू यादव के स्थान पर रास बिहारी यादव नामक दूसरे व्यक्ति को खड़ा कराकर रामपुर मौजा की उसकी जमीन में से कुल 06 कट्ठा जमीन फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा ली गई है। पीड़ित का आरोप है कि वर्ष 2024 से लापता उसके भाई को आरोपियों ने ही एक साजिश के तहत उसे गायब करा दिया है, ताकि जमीन हड़पी जा सके। जमीन से जुड़े जालसाजी के इस मामले को लेकर विक्रमा यादव ने स्थानीय थाना में लिखित तहरीर देकर गांव के ही शिवधारी यादव व शंकर दयाल यादव सहित एक महिला के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।