जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

डुमरांव के महरौरा गांव में भूखंड के स्वामित्व को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प हुई, जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया और जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष ने दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच गिरफ्तार

तनाव विवाद एक भूखंड के स्वामित्व और उस पर निर्माण कार्य को लेकर हुआ दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी डुमरांव, संवाद सूत्र।

घटना का विवरण

स्थानीय थाना क्षेत्र के महरौरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

घायलों की स्थिति

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद एक भूखंड के स्वामित्व और उस पर निर्माण कार्य को लेकर हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं, जिनमें कुछ के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया।

पुलिस कार्रवाई

एक पक्ष की ओर से महरौरा निवासी गोपाल राय ने आवेदन देकर दूसरे पक्ष के सात लोगों पर हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना में उनके परिवार के सदस्य घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पूर्वी भरौली निवासी सुगाली देवी उर्फ लक्ष्मी देवी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान उन लोगों पर हमला किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के क्रम में जवाहर राय, नंदजी राय, गोपाल राय, प्रदीप राय और जनार्दन राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

प्रश्नोत्तर

घटना किस स्थान पर हुई?
यह घटना डुमरांव के महरौरा गांव में हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।