सासाराम ने ट्राइब्रेकर में पुराना भोजपुर को 5-4 से हरा फाइनल में पहुंची

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच पुराना भोजपुर और सासाराम के बीच खेला गया। मैच में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं कर पाई। अंततः ट्राइब्रेकर में सासाराम ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

सासाराम ने ट्राइब्रेकर में पुराना भोजपुर को 5-4 से हरा फाइनल में पहुंची

कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच मेजबान पुराना भोजपुर व सासाराम के बीच खेला गया मेजबान पुराना भोजपुर के खेलने के कारण मैदान दर्शकों से भर गया था मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कलात्मक खेल दिखाकर दर्शाकों की वाहवही लूटी फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच मेजबान पुराना भोजपुर और सासाराम के बीच खेला गया। पुराना भोजपुर कस्तुरबा क्लब की टीम पहले ही सेमिफाइनल खेलने का रास्ता तय कर लिया था, जिसको लेकर गांव में काफी उत्साह था। गुरूवार को मैच शुरू होने के दो घंटा पहले से ही लोग खेल मैदान में पहुंचना शुरू कर दिये थे।

पुराना भोजपुर के खिलाड़ी जैसे ही सासाराम के गोल पोस्ट पर धावा बोलना शुरू किये मैदान में मैच देखने आए लोग जोश से भर गए। मध्यांतर तक उतार-चढ़ाव भरे खेल में किसी टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला। फिर मध्यांतर के बाद जब खेल शुरू हुआ तो तय समय तक कोई टीम गोल नहीं कर पाई, फिर ट्राइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा, जिसमें सासाराम ने 5-4 से जीत दर्ज कर फाइनल खेलने का स्थान सुरक्षित कर लिया। मैच का उद्घाटन कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने किया, फिर उन्होंने मैदान के चारोतरफ घुमते हुए दर्शकों का अभिनंदन कर हौसला बढ़ाई। मध्यांतर के बाद जैसे ही खेल शुरू हुआ दोनों टीमे एक दूसरे के गोल पोस्ट पर धावा बोलना शुरू कर दिया। मेजबान पुराना भोजपुर के खिलाड़ियों ने कई ऐसे मूव बनाए, जिसे सासाराम के बैक खिलाड़ियों और गोलकीपर ने फेल कर दिया। उधर सासाराम की टीम के खिलाड़ियों ने पुराना भोजपुर में गोल करने के कई मौके गंवाए, जिसमे मेजबान टीम के खिलाड़ी और गोलकीपर की अहम भूमिका रही। फिर बराबरी पर खेल समाप्त होने के बाद फैसला ट्राइब्रेकर लिया गया, जिसमें सासाराम ने 5-4 से जीत दर्ज की। रेफरी की भूमिका में बिटु सिंह, चंदन सिंह, पिंटू सिंह एवं चुनमुन शर्मा के साथ मो. इस्लाम का अहम योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।