होली थ्री

Mar 02, 2026 07:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बक्सर न्यायालय में उल्लास के साथ मनी होलीबक्सर न्यायालय में उल्लास के साथ मनी होली फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में होली खेलते न्यायालयकर्मी। बक्सर। नगर स्थित व्यवहार...

होली थ्री

बक्सर न्यायालय में उल्लास के साथ मनी होली फोटो संख्या- 19, कैप्सन- सोमवार को बक्सर व्यवहार न्यायालय में होली खेलते न्यायालयकर्मी। बक्सर। नगर स्थित व्यवहार न्यायालय परिसर में सोमवार को अंतिम कार्य दिवस के दिन होली उल्लास के साथ मनायी गई। रंगोत्सव के इस महापर्व को लेकर न्यायधीशों, अधिवक्ताओं व न्यायिक कर्मचारियों के बीच उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं सद्भाव का संदेश दिया। न्यायालय परिसर में आयोजित अनौपचारिक मिलन समारोह के दौरान बक्सर न्यायालय के प्रभारी प्रशासन राजीव कुमार श्रीवास्तव, सिरेस्तेदार अजय कुमार सिंह, सन्नी सौरभ दीक्षित सहित अन्य कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

उपस्थित लोगों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन आपसी समन्वय और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा न्यायालय परिवार के बीच बेहतर कार्य वातावरण बनाने में सहायक भी होते हैं। ----------------------------------- पूर्व सैनिक संघ ने किया होली मिलन समारोह फोटो संख्या 25 कैप्शन - सोमवार को होली मिलन में एक दूसरे को रंग लगाते पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह। बक्सर। शहर के फोर सीजन मैरिज हॉल में सोमवार को पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक फगुआ गीतों की स्वर लहरियों के बीच जमकर होली खेली गई। झाल, ढोलक, नगाड़ा व ताशा की थाप पर उपस्थित लोग झूम उठे। रंग-अबीर और गुलाल से पूरा वातावरण होलिमय हो गया था। भोजपुरी के स्वर सम्राट भरत शर्मा ब्यास सहित कई अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों पर लोग देर तक झूमते रहे और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई भी दी। संघ के अध्यक्ष रामनाथ सिंह ने समारोह में उपस्थित लोगों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। ---------------------------------- गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई फोटो संख्या 30 कैप्शन - सोमवार को तनिष्क शोरूम में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेती महिलाएं। बक्सर। नगर के ज्योति चौक स्थित तनिष्क शोरूम में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंगों के इस पावन अवसर पर शोरूम के प्रोपराइटर दीपक पांडेय ने बक्सर नगर सहित समस्त जिलेवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्टोर मैनेजर आदित्य पांडेय ने अपनी टीम के साथ द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सभी ग्राहकों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई। समारोह में आए ग्राहकों ने रंगों के इस उत्सव का भरपूर आनंद उठाया और उत्साहपूर्ण माहौल में कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्राहकों ने तनिष्क शोरूम बक्सर के इस प्रयास की सराहना करते हुए आगे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा की। ---------------------------------- होली में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक जुटे फोटो संख्या- 18, कैप्सन- सोमवार को राजपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर लगाते लोग। राजपुर। प्रखंड क्षेत्र के तियरा बाजार में सोमवार को बीजेपी के राजपुर मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत चौहान ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। कार्यक्रम में राजपुर मंडल के विभिन्न हिस्सों से काफी संख्या में भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व समर्थक जुटे हुए थे। कार्यक्रम में पारंपरिक होली गायन प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सभी ने एक-दुसरे को अबीर व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में जुटे लोगों को मंडल अध्यक्ष ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। मौके पर राजेन्द्र पांडेय, कमलेश मिश्रा, टुन्ना दूबे, जयप्रकाश राय, बिराट राय, धनंजय राय, शिवजी मिस्त्री, मुना पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। ------- भोजपुर साहित्य मंडल ने मनाया हास्य कवि सम्मेलन बक्सर, हमारे संवाददाता। भोजपुरी साहित्य मण्डल ओर से विप्र नगर में होली मिलन समारोह सह हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें संस्था के सदस्यों पर अबीर- गुलाल बल्कि अंतर्मन को रंगों से सारोबार कर देने वाली कविताओं की भी बौछार हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) अरुण मोहन भारवि व संचालन कवि संजय सागर ने की। इस दौरान अरुण मोहन भारवि ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह मन के मालिन्य को धोने का भी त्योहार है। होली हमें दोस्ती और भाईचारे का संदेश देती है। इस अवसर पर कमलापति पाण्डेय 'निडर', शिवबहादुर पाण्डेय 'प्रीतम' , रामेश्वर प्रसाद वर्मा, अनंत प्रसाद, दयानन्द कुमार, राजकिशोर राय, कुशध्वज सिंह, महेश्वर ओझा, अमर रंजन, शंभूनाथ मिश्रा, अमरेंद्र दुबे, विनय कुमार ओझा, श्रीभगवान पाण्डेय, फारुख सैफी, वशिष्ठ पाण्डेय, धनेश्वर मिश्र, शंकर कुमार, ददन सिंह, उमेश कुमार पाठक आदि ने अपने काव्य-पाठ से दर्शकों का मन मोह लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।