Buxar News: डुमरांव में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 5500 रुपये वसूला जुर्माना
Buxar News: डुमरांव में शुक्रवार को नगर परिषद और स्थानीय पुलिस ने सड़क और नाली पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन के समीप शुरू हुए इस अभियान में 5500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई जारी रहेगी।

Buxar News: पेज चार के लिए ----------- सख्ती नगर परिषद व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अभियान रहेगा जारी सड़क पर दुकान लगाने वालों से जुर्माने के साथ होगी कार्रवाई फोटो संख्या- 03, कैप्सन- शुक्रवार को डुमरांव के रेलवे स्टेशन के समीप अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर परिषद की टीम। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र में सड़क और नाली पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को नगर परिषद और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान की शुरुआत
इस अभियान की शुरुआत रेलवे स्टेशन के समीप से की गई। प्रशासनिक टीम के अचानक सड़क पर उतरते ही अवैध कब्जाधारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानदार आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों से कुल 5500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर परिषद की टीम ने सड़क और नाली की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटाया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और नालियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे आम लोगों के आवागमन में परेशानी के साथ शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। अभियान में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे, स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक स्तुति सिन्हा, प्रधान सहायक दुर्गेश सिंह, कनीय अभियंता अत्युष कुमार के अलावा मंजर हुसैन, अनवर सहित महिला और पुरुष पुलिस जवान मौजूद रहे।
जाम की समस्या
अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद की ओर से पूर्व में कई बार दुकानदारों और अन्य अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद सड़क और नाली की जमीन पर कब्जा बना हुआ था। लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण शहर में जाम और आवागमन की समस्या गंभीर होती जा रही थी। इसे देखते हुए अब नगर परिषद ने अभियान को प्रभावी तरीके से चलाने का निर्णय लिया है।
भविष्य की कार्रवाई
रेलवे स्टेशन के समीप कार्रवाई के बाद यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों के साथ-साथ नगर परिषद के विस्तारित क्षेत्रों पुराना भोजपुर और नया भोजपुर में भी चलाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी अतिक्रमणकारी को बख्शा नहीं जाएगा। स्वच्छता पदाधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि कार्रवाई के बाद यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

