Buxar News: आभूषण दुकान का लॉकर काट हजारों की संपत्ति चोरी
Buxar News: गायघाट पंचायत के पुछरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक आभूषण सह बर्तन की दुकान के लॉकर का ताला ग्राइंडर से काटकर हजारों रुपये के आभूषण और कीमती पीतल के बर्तन चुरा लिए। दुकान के मालिक मंटू वर्मा ने दुकान खोलने पर सामान बिखरा हुआ पाया। पुलिस को शिकायत दी गई है और जांच शुरू हो गई है।

Buxar News: गायघाट ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बीती रात स्थानीय थाना क्षेत्र के गायघाट पंचायत के पुछरी गांव में अज्ञात चोरों ने एक आभूषण सह बर्तन की दुकान के लॉकर का ताला ग्राइंडर मशीन से काट उसमें रखे हजारों रुपये के आभूषण समेत कीमती पीतल के बर्तन चोरी कर ली। इस घटना की जानकारी सोमवार की सुबह दुकानदार मंटू वर्मा को तब हुई जब वे खोलने पहुंचे। आभूषण दुकान के मालिक मंटू वर्मा ने बताया कि सुबह दुकान पहुंचने पर दुकान का सामान बिखरा हुआ था। भीतर जाकर जांच करने पर लॉकर का ताला कटा हुआ था। लॉकर में रखे आभूषण और पीतल के कीमती बर्तन गायब थे।
इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है की चोरी की इस घटना में हजारों रुपये के आभूषण तथा बर्तन चोर ले भागने में सफल रहे हैं जिसका सही आकलन पीड़ित दुकानदार द्वारा किया जा रहा है। वही घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में भी भय समा गया है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वही इस मामले में पीड़ित दुकानदार द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है। जिसके आधार पर पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। (ब्रह्मपुर से कुंदन ओझा)


