मजदूर दिवस: श्रमिकों के बिना कोई भी विकास कार्य अधूरा
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर चौसा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मजदूरों को सम्मानित करते हुए डॉ मनोज यादव ने उनकी उचित मजदूरी और सुरक्षा की उपेक्षा पर चिंता व्यक्त की। बक्सर में जन सुराज ने भी मजदूरों को सम्मानित किया और उनके हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

पेज पांच की लीड ----------- कार्यक्रम आज भी मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है और उनकी दी जाने वाली अन्य सुविधा और सुरक्षा पर भी किसी का ध्यान नहीं है चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन आरती, तिलक, पुष्प वर्षा व अंग वस्त्र के साथ मजदूरों का किया सम्मान फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शुक्रवार को मजदूर दिवस पर चौसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केक काटते डॉ मनोज यादव व अन्य। चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के चौसा रेलवे स्टेशन के पास अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के महामंत्री सह पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले मजदूरों की आरती उतारी गई। उनके माथे पर तिलक लगाते हुए पुष्प वर्षा की गई और अंग वस्त्र भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। इसके बाद केक काटा गया और सभी को मिठाईयां खिलाई गई। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व जिला पार्षद डॉ मनोज ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर श्रमिकों के महत्व और देश व समाज के विकास में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आज मशीनी युग में भी बिना श्रमिकों के किसी भी क्षेत्र में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। बावजूद भी सरकार द्वारा मजदूरों की लगातार उपेक्षा की जाती रही है। आज भी मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं दी जा रही है और उनकी दी जाने वाली अन्य सुविधा और सुरक्षा पर भी किसी का ध्यान नहीं है। यह श्रमिकों के लिए दुर्भाग्य है। उन्होंने मजदूरों के हित में योजनाएं बनाकर उसका कड़ाई से पालन करने के लिए सरकार से मांग की है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना सभी विकास कार्य अधूरा है। इस अवसर पर बसपा के प्रखंड अध्यक्ष विजय राम, रामप्रवेश राजभर, विनोद यादव, मो. सलीम, भरत पाण्डेय, नीतेश उपाध्याय, दीपक कुमार, नरेंद्र कुमार, ईश्वर सिंह, श्रीमन पाण्डेय, इंद्रासन राम, नंदन द्विवेदी, सुनील राम, श्रीनिवास राम, नसीम साईं, कन्हैया मालाकार, मुन्ना खरवार, मुन्ना चौधरी, पप्पू चौधरी, गोविंद खरवार, दिलबहार चौधरी, ठाकुर कानू, वीरेंद्र राम, राकेश कुमार, नीलम देवी, कांति देवी, सुनीता देवी, शिव कुमारी देवी, मुन्नी देवी, मेहरु निशां, देवंती देवी व बब्लू पाल थे।
हस्तशिल्प कामगारों का कार्यक्रम
हस्तशिल्प कामगारों ने मनाया मजदूर दिवस चौसा। बिहार राज्य शिल्पी कल्याण संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को मजदूर दिवस मनाया गया। संघ के महासचिव गीता प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में खिलाफतपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिल्पकारों के हित में कानून बनाने की मांग सरकार से की गई। (चौसा से सुधीर सिन्हा) -------- मजदूर दिवस पर जन सुराज ने मजदूरों को किया सम्मानित फोटो संख्या 11 कैप्शन - शुक्रवार को यमुना चौक पर मजदूर दिवस पर लोगों को वस्त्र देते बजरंगी मिश्रा। बक्सर। जन सुराज की जिला इकाई ने शहर के यमुना चौक पर मजदूरों के बीच अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र सहित अन्य नेताओं ने मजदूरों को माला एवं अंगवस्त्र दे सम्मानित किया। उनका मुंह मीठा कराया गया। पार्टी नेताओं ने मजदूरों के साथ पैदल मार्च निकाला। मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगे। सभी भगत सिंह पार्क पहुंचे, जहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्र ने मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। साथ ही यमुना चौक का नाम मजदूर चौक रखने और वहां उनके लिए विश्रामालय बनाने की मांग की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता धन जी पांडेय, आशा देवी, अजीत सम्राट, अनुराग हर्षवर्द्धन, विजय पाठक, विष्णुदत्त तिवारी, डॉ जयशंकर सिंह, विजय आनंद वर्मा, बनारसी बिहारी, राजीव शर्मा, नीरज सिंह, आनंद मिश्र, प्रभात कुमार, दीपक राय, प्रेम राय, अमरेंद्र मिश्र, सुभाष पासवान, श्री राय सहित कई लोग मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


