केंद्रों पर की गई सीट प्लानिंग, आज से शुरु होगी इंटर परीक्षा
डुमरांव में इंटरमीडिएट की परीक्षा 32 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें 24,302 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। छात्रों को समय पर केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रशासन ने परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने के लिए आवश्यक इंतजाम किए हैं।

पेज -युवा का लीड 32 केंद्रों पर आयोजित होगी इंटरमीडिएट की परीक्षा 10 सेंटर बनाये गए डुमरांव में, यहां सिर्फ बालिकाएं देगी परीक्षा 30 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र के अंदर फोटो-11, कैप्सन :- इंटर की परीक्षा के लिए तैयार हुआ एमपी हाई स्कूल बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के दोनों अनुमंडल में इंटर परीक्षा के लिए 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 24 हजार 302 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक दो पालियों में होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीट की प्लानिंग कर दी गई है।
जिससे छात्रों को अपनी सीट खोजने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक कला संकाय के विद्यार्थी है। इनकी संख्या 14 हजार 486 है। वहीं विज्ञान के 9 हजार 502 व वाणिज्य के 314 है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 9: 30 बजे से अपराहन 12: 45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराहन 2: 00 बजे से 5:15 बजे अपराहन तक संचालित होगी। प्रशासन ने यह तय किया है कि केंद्रों का मुख्य गेट परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। निर्धारित समय के बाद यदि कोई परीक्षार्थी जबरन अंदर प्रवेश करता है। तब उसके विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। केंद्र में प्रवेश करने से पूर्व दो स्तर पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए पांच सौ विद्यार्थियों पर एक वीडियोग्राफर नियुक्त किए गए है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के पास एडमिट कार्ड होना आवश्यक है। साथ ही वह जूता-मोजा पहनकर अंदर नहीं जा सकते है। परीक्षा देने पहुंचने लगे छात्र: समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए। इस बात की चिंता देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षार्थी अभी से ही डुमरांव व बक्सर शहर में डेरा जमाना शुरू कर दिए है। वह अपने रिश्तेदार, सगे संबंधियों के यहां आ गए है। परीक्षार्थियों को इस बात का डर बना हुआ है कि यदि समय पर वाहन नहीं मिल पाया या जाम में फंसे रह गए। तब केंद्र का दरवाजा बंद हो जाएगा। उनकी परीक्षा छुट जाएगी। किसी कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आ चुके है। हालांकि प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया गया है कि जाम की स्थिति कहीं पैदा नहीं हो। सड़क निर्माण से हो सकती है परेशानी: डुमरांव मुख्य बाजार में पिछले कुछ दिनों से सड़क निर्माण चल रहा है। जिस कारण इस मुख्य रास्ते को बंद कर दिया गया है। नावानगर, चौगाई, कोरानसराय, मुगांव, कोपवां, आथर सहित दर्जनों गांव से आने परीक्षार्थी व अभिभावक इसी मार्ग से आयेंगे। ऐसे में इन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जाम में फंसे रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि प्रशासन के स्तर से दूसरे मार्ग से आने जाने की व्यवस्था की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




