दलसागर खेल मैदान के पहुंच पथ से हटेंगे बिजली के पोल

Feb 18, 2026 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

पेज तीन के लिएपेज तीन के लिए ------- निरीक्षण अतिक्रमण हटाने सहित पर्याप्त साफ-सफाई कराने को भी निर्देशित विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर वाहन पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित फोटो संख्या- 15, कैप्सन-...

दलसागर खेल मैदान के पहुंच पथ से हटेंगे बिजली के पोल

पेज तीन के लिए ------- निरीक्षण अतिक्रमण हटाने सहित पर्याप्त साफ-सफाई कराने को भी निर्देशित विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर वाहन पार्किंग के लिए स्थल चिन्हित फोटो संख्या- 15, कैप्सन- बुधवार को चुरामनपुर में चल रही योजनाओं के कार्यों का निरीक्षण करती डीएम साहिला, एडीएम अरुण सिंह व एसडीसी गौरव सिंह। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। इन दिनों नगर परिषद क्षेत्र में चले रहे अलग-अलग योजनाओं का बुधवार को डीएम साहिला ने स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने दलसागर खेल मैदान के पास पहुंच पथ पर पड़ने वाले बिजली पोलों को हटाने और पहुंच पथ के मरम्मत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा चुरामनपुर बहुउद्देशीय परिसर में अवस्थित पंचायत सरकार भवन व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन कराने को लेकर जीविका डीपीएम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी व सीएस को जरुरी निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डीएम ने आईटीआई मैदान में निर्माणाधीन अटल कला भवन फाउण्डेशन का कार्य ससमय पूरा कराने के लिए भवन निर्माण निगम के कार्य सहायक अभियंता को निर्देश दिया। साथ ही आईटीआई मैदान के चाहरदीवारी का रंग-रोगन, दीवाल लेखन व मैदान के आस-पास अवैध अतिक्रमण हटाने सहित पर्याप्त साफ-सफाई कराने को भी निर्देशित किया। उन्होंने आगामी विश्वामित्र महोत्सव के मद्देनज़र किला मैदान में विशिष्ट व अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन पर वाहन पार्किंग के लिए चिन्हित स्थल को पार्किंग के रूप में विकसित कराने के लिए नगर परिषद के अधिकारी को निर्देशित किया। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक अरविन्द कुमार, एसडीसी गौरव सिंह, रवि बहादुर, अमित कुमार व अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।