Buxar News: मॉडलों में दिखा भविष्य का विज्ञान, नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
Buxar News: शनिवार को डुमरांव के कैंब्रिज स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाशक्ति और तकनीक का नया रूप देखने को मिला। प्रदर्शनी में एआई रोबोट, स्मार्ट तकनीक से जुड़े मॉडल और सैकड़ों विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष टीएन चौबे ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की और विज्ञान के महत्व पर चर्चा की।

Buxar News: युवा के लिए ----- फोटो संख्या- 06, कैप्सन- शनिवार को डुमरांव के कैंब्रिज स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते चेयरमैन टीएन चौबे। डुमरांव, संवाद सूत्र। शनिवार को स्थानीय कैंब्रिज स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की कल्पनाशक्ति ने तकनीक का नया रूप दिखाया।
विज्ञान प्रदर्शन
एआई रोबोट इंसानों से संवाद करते नजर आए तो ह्यूमन फॉलोइंग रोबोट कदम से कदम मिलाते दिखा। एआई चैटबॉट और स्मार्ट तकनीक से जुड़े मॉडलों ने नन्हे वैज्ञानिकों की सोच, हुनर और भविष्य की तैयारियों को खास बना दिया। इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण और मानव जीवन से जुड़े सैकड़ों मॉडल प्रस्तुत किए।
आकर्षण का केंद्र
आकर्षक और कार्यशील मॉडलों ने आगंतुकों का ध्यान खींचा। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन टीएन चौबे व प्रधानाचार्य राजीब प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
प्रशंसा और महत्व
चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विज्ञान केवल किताबों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि प्रयोग और नवाचार के जरिए जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम है। कार्यक्रम में रॉबिन राय, शर्मीला लेपचा, आनंद पांडेय के अलावा दिविशा जायसवाल, राज यादव, शिवांश, आरवी, अक्षित, संस्कार, कुलदीप सहित अन्य शामिल रहे। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)


