
कोरानसराय मंडल अध्यक्ष ने निकाली तिरंगा यात्रा
राजपुर के कोरानसराय मंडल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा लेकर जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि यह स्वतंत्रता पूर्वजों के बलिदान की पहचान है। यात्रा...
राजपुर। स्थानीय विधानसभा के कोरानसराय मंडल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता प्रेमियों ने तिरंगा झंडा के साथ जुलूस निकाला। इसकी अध्यक्षता कोरानसराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय व संचालन महामंत्री गणेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि यह स्वतंत्रता पूर्वजों के बलिदान की निशानी है। इसे कायम रखना हम सबका धर्म है। तिरंगा यात्रा मठिला कचहरी से प्रारंभ होकर मठिला बाजार तक पहुंचकर संपन्न हुआ। यात्रा में भाजपा नेता हीरामन पासवान, रामश्रय राम, अशोक पासवान, मठिला पंचायत अध्यक्ष गुलाबचंद प्रसाद केशरी, कमलेश मिश्रा, नागमणी पाठक, सोनू पांडेय, गर्जन पासवान, नितेश पाठक, गजेन्द्र दुबे, राजेश पासवान, सूरज कुमार, दीपक पांडेय, शिवम मिश्रा, फूलेन्द्र यादव, डब्लू तिवारी, उपेन्द्र सिंह, सुशील सिंह, ललन महतो, मोतीलाल महतो, छोटक साह, उमेश प्रसाद केशरी, नीरज मिश्रा, विकास कुमार, देवानंद मिश्रा, सुदर्शन साह, विभू पांडेय, लल्लू साह सहित अन्य लोग शामिल हुए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




