मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

ग्रामीणों ने नैनीजोर दियारा क्षेत्र में गंगा के कटाव और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता मैनेजर यादव कर रहे हैं। ग्रामीणों ने 11 सूत्री मांगें पेश की हैं और चेतावनी दी है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने का ऐलान

पेज पांच के लिए -----------

धरने की शुरुआत

एकजुटता नैनीजोर में 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना धरने में काफी संख्या में शामिल ग्रामीणों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी फोटो संख्या 19 कैप्शन- बुधवार को उतरी नैनीजोर में गंगा में हो रहे कटाव को लेकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे ग्रामीण। ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के नैनीजोर दियारा क्षेत्र में गंगा से हो रहे कटाव से स्थायी सुरक्षा व विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों की मांगें

इस दौरान चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता मैनेजर यादव कर रहे हैं। धरनार्थियों की मांग है कि गंगा नदी के कटावरोधी कार्यों में गुणवत्तापूर्ण बोल्डर पिचिंग का कार्य सुनिश्चित किया जाए ताकि को गांव वालों को कटाव से स्थायी राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना था कि अभी जो कटाव निरोधी कार्य हो रहा है उसका पूरा लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पायेगा। इसके अलावा बिहार घाट पर गंगा में पक्का पुल निर्माण, क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई।

समस्या और समाधान की अपील

धरनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से कटाव की समस्या के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की जमीन और लोगों के आशियाने कभी भी गंगा नदी के गर्भ में समाने का खतरा बना रहता है। लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इस दौरान मुखिया गौरीशंकर तिवारी, पूर्व मुखिया राजकिशोर प्रसाद, श्रीभगवान तिवारी, ठाकुर प्रसाद, घनश्याम यादव, ध्रुव तिवारी, लाल बहादुर यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने इसमें भाग लिया और प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करने की अपील की। उनका कहना था कि मांगों की अनदेखी होने पर आगे आंदोलन को और व्यापक बनाया जायेगा।

सामान्य प्रश्न

नैनीजोर में ग्रामीणों ने किस कारण से धरना शुरू किया?
ग्रामीणों ने गंगा से हो रहे कटाव और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।