103 ट्रांसफार्मर के लिए 13 मानव बल,समय से दुरुस्त नहीं होता फाल्ट
डुमरांव शहर की आबादी तेजी से बढ़ी है, जिससे बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 12,500 से अधिक हो गई है। 103 ट्रांसफार्मर की देखभाल के लिए केवल 13 मानव बल तैनात हैं, जिससे सप्लाई बहाल करने में परेशानी हो रही है। गर्मी में लोड बढ़ने से फ्यूज जलने की समस्याएं बढ़ गई हैं।

शहर की आबादी के साथ उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी,पर नहीं बढ़ा संसाधन लोड कम करने व बिजली की सप्लाई दुरुस्त करने के लिए लगाया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर गर्मी में ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने के कारण जल रहा फ्यूज,घंटों बाद बन रहा लाइन इंफो 12,500 शहरी इलाके में है बिजली उपभोक्ता फोटो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि।
उपभोक्ताओं की संख्या और ट्रांसफार्मर
शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यरत 103 ट्रांसफार्मर की देखभाल और बिजली की सप्लाई को दुरुस्त रखने के लिए कुल 13 मानव बल को तैनात किया गया है। उपभोक्ताओं और ट्रांसफार्मर की संख्या के अनुरुप मानव बल नहीं होने के कारण सप्लाई को बहाल रखने में परेशानी आ रही है। परिणामस्वरूप फाल्ट होने पर उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बढ़ रहे उपभोक्ता, नहीं बढ़ रहा संसाधन ः दस वर्षों में डुमरांव शहर की आबादी तेजी से बढ़ी है। आबादी बढ़ने के साथ बिजली उपभोक्ताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शहरी क्षेत्र म़े कुल उपभोक्ताओं की संख्या 12 हजार 500 से अधिक हो गई है।
ट्रांसफार्मर की संख्या में वृद्धि
बिजली की सप्लाई बहाल रखने के लिए दो साल पहले कुल 90 ट्रांसफार्मर था। लोड कम करने के लिए 16 नया ट्रांसफार्मर लगाने की योजना बनाई गई थी।पिछले कुछ माह में 13 नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। अब ट्रांसफार्मर की संख्या बढकर 103 हो गई है। उपरोक्त ट्रांसफार्मर की देखरेख के लिए कुल 13 मानव बल को तैनात किया गया है। लोड के कारण जल रहा फ्यूजः शहर के लगभग सभी ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है। गर्मी के इस मौसम में लोड और बढ़ जाता है। परिणाम यह कि पुराना नगर परिषद कार्यालय, थाना,ढेलवानी ,पुराना भोजपुर और राजगढ चौक सहित अन्य जगहों के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलता रहता है। फ्यूज जलने के साथ इलाका अंधेरे में डूब जाता है। मानव बल की संख्या कम होने के कारण फ्यूज बनाने में घंटों समय निकल जाता है।
समस्या और समाधान
पुराना भोजपुर वार्ड संख्या 13 के वार्ड पार्षद राजेश सिंह कि कहना है कि ट्रांसफार्मर पर लोड रहने के कारण फ्यूज जलता रहता है। फाल्ट को दुरुस्त कराने में भी घंटों समय लग जाता है।इनका कहना है कि मिस्त्री उपभोक्ताओं का फोन रिसीव तक नहीं करते है। पचास से अधिक आता है फ्यूज कॉलः कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण लोड बढ़ते ही फ्यूज जलने का सिलसिला चल पड़ता है। जानकार सूत्रों का कहना है कि हर दिन पचास से अधिक फ्यूज जलने का कॉल आता है। हालांकि मानव बल की संख्या कम होने के कारण फ्यूज बनने में समय लगता है। समाजसेवी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लोड बढ़ने के कारण वोल्टेज में उतार-चढाव होता रहता हैं।वहीं स्टेशन रोड के मुन्ना खां और जितेंद्र कुमार ने बताया कि कंप्लेन को दुरुस्त करने में काफी समय लग रहा है। कोट मांग के अनुरुप बिजली मिल रही हैं।ट्रांसफार्मर का लोड कम करने की पहल हुई हैं। अब फ्यूज कॉल बीस के आसपास आ रहा है। समय से दुरुस्त किया जा रहा है। मो.इम्तियाज, जेई,डुमरांव। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


