चौसा में बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

चौसा में खनन विभाग ने गुप्त सूचना पर गंगा किनारे से बालू लदा ट्रैक्टर बरामद किया। चालक मौके से फरार हो गया, जिससे अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। ट्रैक्टर को जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंप दिया गया है।

चौसा में बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त

चौसा। खनन विभाग की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय नगर पंचायत में स्थित गंगा किनारे से बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया है। इस दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। अवैध खनन के मामले में इस कार्रवाई से बालू का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया। खनन विभाग के अधिकारी ने बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर मुफस्सिल थाना को सौंपकर मामला दर्ज किया है। (चौसा से सुधीर सिन्हा)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।