विधानसभा में फिर उठा सदर अस्पताल में आईसीयू शुरू करने का मुद्दा
हिन्दुस्तान असरहिन्दुस्तान असर ----------- होगा लाभ जिले के लोगों को आईसीयू व्यवस्था जल्द शुरू होने की उम्मीद 04 वर्ष पहले में सदर में आईसीयू के लिए आ चुका है दस बेड बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर...

हिन्दुस्तान असर ----------- होगा लाभ जिले के लोगों को आईसीयू व्यवस्था जल्द शुरू होने की उम्मीद 04 वर्ष पहले में सदर में आईसीयू के लिए आ चुका है दस बेड बक्सर, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल में आईसीयू शुरू करने का मुद्दा विधानभा में उठा है। इस जनहित के गंभीर मुद्दे को सदर विधायक आनंद मिश्र ने उठाते हुए कहा है कि आईसीयू शुरू करने के लिए आवश्यक उपकरण मौजूद है। लेकिन, डॉक्टर, नर्स व टेक्नीशियन की कमी के कारण यह अब तक शुरू नहीं हुआ है। करोड़ों रुपये की यह व्यवस्था खराब हो रही है। मरीजों की सुविधा के लिए इसे तत्काल शुरू करने की दिशा में पहल की जाए।
ताकि यहां के मरीजों को अन्यंत्र रेफर नहीं किया जाए। इस गंभीर मुद्दे को आपके अपने दैनिक हिन्दुस्तान ने पिछले 03 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बता दें कि सदर अस्पताल में आईसीयू संचालन के लिए वर्ष 2022 में 10 अत्याधुनिक बेड उपलब्ध करा दिया गया था। इसके साथ अन्य उपकरण भी उपलब्ध करा दिए गए थे। लेकिन, इस व्यवस्था को शुरू नहीं किया जा रहा था। स्वास्थ्य प्रबंधन की ओर से मूर्छक डॉक्टर की कमी का हवाला देकर मामले को टाल-मटोल कर दिया था। इसी बीच 2025 फरवरी में आईसीयू व्यवस्था शुरू करने के लिए डॉ. अजीत सिंह को मूर्छक डॉक्टर के रूप में प्रतिनियुक्त कर दिया गया। हालांकि प्रतिनियुक्ति के साथ ही डा. अजीत सिंह छुट्टी पर चले गए। इसके बाद मामला पुनः ठंडे बस्ते में चला गया। तत्कालीन विधायक ने भी उठाया था विधानसभा में मामला डुमरांव के तत्कालीन विधायक डॉ. अजीत सिंह कुशवाहा ने विधानसभा के पटल पर उक्त मामला उठाया था। उस वक्त उन्हें विधानसभा में जवाब दिया गया था कि सदर अस्पताल में आईसीयू के निर्माण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसे सदर अस्पताल को सौंप दिया गया है। दस बेड का आईसीयू क्रियाशील है। जबकि सच्चाई कुछ और थी। वहीं दूसरी ओर सदर विधायक आनंद मिश्र के प्रयास से जिले के लोगों को उम्मीद जगी है कि जल्द सदर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था क्रियाशील हो जाएगा। यहां के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अन्यंत्र हायर सेंटर रेफर नहीं किया जाएगा। इससे उनकी जान बच जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




