Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsHonoring Election Officials SDO Avinash Kumar Awards Medals and Certificates in Buxar
चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को किया सम्मानित

संक्षेप:

फोटो संख्या 34 कैप्शन -शनिवार को सदर प्रखंड में ब्लॉक के कर्मी को सम्मानित करते एसडीओ अविनाश कुमार।फोटो संख्या 34 कैप्शन -शनिवार को सदर प्रखंड में ब्लॉक के कर्मी को सम्मानित करते एसडीओ अविनाश कुमार।...

Jan 24, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

फोटो संख्या 34 कैप्शन -शनिवार को सदर प्रखंड में ब्लॉक के कर्मी को सम्मानित करते एसडीओ अविनाश कुमार। बक्सर, हिप्र। सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण व विस आम चुनाव के सफल आयोजन को लेकर डी-ब्रीफिंग सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सदर एसडीएम अविनाश कुमार व संचालन बीडीओ साधुशरण पाण्डेय ने किया। इस दौरान एसआईआर व विस चुनाव में सफल भागीदारी निभाने वाले सदर प्रखंड व अंचल के कर्मियों के साथ ही अन्य चुनावकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने चुनावकर्मियों की सराहना करते हुए उत्साहवर्द्धन किया।

अधिकारियों ने कर्मियों के समर्पण, निष्ठा और बेहतरीन कार्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस मौके पर कर्मियों को संबोधित करते एसडीएम ने कहा कि चुनाव जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सरकारी कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। वहीं बीडीओ ने सभी कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आयोग से मिले दिशानिर्देश के मुताबिक सही से चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपनिर्वाचन अधिकारी मनिरुल शेख, अवर निर्वाचन अधिकारी दीपांकर कुमार, सीओ राहुल कुमार, आरओ राजन कुमार सहित नाजीर संजीव वर्मा, मधुलिका श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;