विद्यार्थी परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बक्सर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कांग्रेस कमेटी ने भी इसी तरह का समारोह आयोजित किया।

विद्यार्थी परिषद ने मनाया होली मिलन समारोह

बक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने होली मिलन समारोह का आोजन हुआ। अध्यक्षता राहुल कुमार व संचालन सौरभ चौबे ने की। वहीं मौके पर जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। अभिषेक गुप्ता ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सभी विद्यार्थियों और देशवासियों से आग्रह करती है कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं। मौके पर अभिनंदन मिश्रा, प्रियांशु शुभम,विराज सिंह,हिमांशु कश्यप,दुर्गेश पांडेय, आदित्य गुप्ता,संजीत यादव,दिव्यांशु मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

छात्र-छात्राओं ने एक दुसरे को लगाया गुलाल-अबीर बक्सर। शहर बिहार सेंट्रल स्कूल में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाया। इस दौरान विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान होने के साथ-साथ उत्सवधर्मी भी है। प्रत्येक पर्व अपनी अलग विशेषता और विविधता को संजोए रहता है, जो हमारी सामाजिक परंपराओं और संस्कृति को समृद्ध करता है। उन्होंने कहा कि जैसे ऋतुओं में बसंत को राजा कहा जाता है, उसी प्रकार पर्वों में होली सिरमौर है। इस अवसर पर ललित ओझा, अर्चना श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, मो. अतीक, सुनील कुमार, वरुण कुमार, अरुणिमा घैया, प्रिया, अनुराधा, अमित सहित अन्य मौजूद थे। आपसी सौहर्द में मनाए होली : मनोज पांडेय बक्सर। कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज पांडे ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर होली को सुंदर बनाते हैं, उसी प्रकार समाज के सभी वर्ग - हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई - एकजुट होकर देश और समाज को सशक्त बनाते हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रमोद ओझा, विनोद कुमार मौर्य, संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, निर्मला देवी, डॉ. सत्येंद्र ओझा, रोहित उपाध्याय, गणेश पांडे, शिवाकांत मिश्रा, पंकज उपाध्याय सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।