करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

बक्सर के डिहरी गांव में हाईटेंशन करंट से राजमिस्त्री संदीप कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों का आक्रोश, बिजली कंपनी की लापरवाही पर। मृतक युवक पेड़ की छांव में था, जब करंट की चपेट में आया। ग्रामीणों की शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

पेज तीन के लिए ------- मातम नीम के पेड़ में दौड़ रहा था हाईटेंशन करंट, ग्रामीणों में आक्रोश महीनों से जर्जर तार की शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई फोटो संख्या 23 कैप्शन-सोमवार को राजमिस्त्री की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं बिजली कंपनी के अभियंताओं की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक युवक की पहचान डिहरी गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

ग्रामीणों के अनुसार राजमिस्त्री अपने गांव गांव में भवन निर्माण कार्य में लगा हुआ है। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए वह पास स्थित एक नीम के पेड़ की छांव में गया। इसी दौरान उसका शरीर पेड़ से सट गया जिससे करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों का कहना है कि 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार पेड़ से सटा हुआ था। इसके कारण पूरे पेड़ में करंट दौड़ रहा था। जैसे ही युवक ने पेड़ का सहारा लिया, तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। देखते ही देखते मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे चौसा अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का तार लंबे समय से जर्जर अवस्था में लटक रहा था। जो पेड़ की डालियों से सटा हुआ था। इसकी शिकायत कई बार बिजली कंपनी के अधिकारियों व अभियंताओं से की गई थी। लेकिन, इसे दुरूस्त करने का प्रयास किसी ने नहीं किया। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते लाइन की मरम्मत और पेड़ों की छंटाई कर दी जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था। वहीं इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक के पिता गोपाल राम ने आवेदन दिया है। जिसके आधर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (बक्सर से नवीन पाठक)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

संदीप कुमार की मौत कैसे हुई?
संदीप कुमार की मौत हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।