विशेष परिस्थिति में मरीज को करें रेफर : डीएम
बक्सर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम साहिला ने डॉक्टरों की गैर हाजिरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर दवा मिलनी चाहिए। लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। सभी डॉक्टरों को समय पर आने और बायोमैट्रिक हाजिरी बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक समय पर डॉक्टर पहुंचे अस्पताल, कर्मी बायोमैट्रिक से बनाये हाजिरी अस्पताल में साफ-सफाई व मरीजों की कमी पर नाराजगी जाहिर की फोटो संख्या- 19, कैप्सन- शनिवार को कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेते पदाधिकारी। बक्सर, हमारे संवाददाता। अस्पताल में आये हुए मरीजों का बेहतर इलाज किया जाए। उन्हें समुचित दवा दिया जाए। विशेष परिस्थिति में मरीज को रेफर किया जाए। यह नहीं कि अपने कार्य को टालने के लिए तत्काल रेफर कर दिया जाए। जवाबदेही सभी को लेनी होगी। उक्त बातें डीएम साहिला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित स्वास्थ्य व आईसीडीएस की बैठक के दौरान कहीं।
कहा कि सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह लगातार सामने आ रहा है कि डॉक्टर के गैर हाजिर या गायब रहने के कारण मरीज निजी क्लीनिक में जा रहे है। यह कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएस डॉ़ शिव कुमार प्रसाद चक्रवती को निर्देश देते हुए कि अगली बैठक में अस्पताल वार दवा वितरण की रिपोर्ट देखी जाएगी। ताकि स्पष्ट हो कि कितने मरीजों को दवा दी गई है। कार्य में लापरवाही करने वाले डॉक्टरों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस की भी जमकर क्लास लगायी। अस्पताल में साफ-सफाई व मरीजों की कमी पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सीनियर डॉक्टर समय पर आए। जब वह समय पर आयेंगे। तभी, उनके नीचे के अधिकारी व कर्मी समय पर कार्यालय में आयेंगे। अपने कार्य का निष्पादन करेंगे। सभी बायोमैट्रिक हाजिरी बनाये। इसमें लापरवाही नहीं बरती जाए। वहीं आईडीएस के कर्मियों को निर्देश दिया कि जन्म के दौरान जो भी शिशु कुपोषित है उन्हें तत्काल एसएनसीयू में भर्ती कराया जाए। यदि शिशु कुपोषित हो रहे है तो यह देखना आंगनबाडी सेविका व सुपरवाइजर का है। अपने कार्य में लापरवाही नहीं करें। प्रसव के बाद महिलाओं को 14 दिनों के अंदर 14 सौ रुपये की राशि दी जाती है। यह राशि तत्काल प्रसव पीड़ा से बाहर निकली महिलाओं को दिया जाए। इसमें देरी नहीं की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



